चंपई सोरेन सरकार ने सदन में बहुमत हासिल कर लिया,समर्थन में 47 वोट पड़े
रांची: चंपई सोरेन सरकार ने बहुमत हासिल कर लिया है। विशेष सत्र के पहले दिन विश्वास मत की वोटिंग के दौरान सत्ता पक्ष के समर्थन में 47 वोट पड़े, जबकि विपक्ष में 29 वोट आये। इससे पहले नए सीएम चंपई ने विश्वास मत का प्रस्ताव पेश किया। चर्चा के लिए एक घंटे 10 मिनट का समय निर्धारित किया गया था। झारखंड विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश किया गया। इस दौरान झारखंड के सीएम चंपई सोरेन ने सदन को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हेमंत बाबू हैं तो हिम्मत है।
झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने आज सीएम चंपई सोरेन की सरकार के फ्लोर टेस्ट से पहले राज्य विधानसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अपनी गिरफ्तारी का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 31 जनवरी की रात को देश में पहली बार किसी सीएम को गिरफ्तार किया गया और मेरा मानना है कि इस घटना में राजभवन भी शामिल था। चंपई ने कहा कि हमारे यहां बहुमत की सरकार गिराने की कोशिश हुई। 23 मिनट के भाषण में हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार और भाजपा को तीखे लहजे में जवाब दिया।

