रीढ़ विहीन मुख्यमंत्री हैं चंपाई सोरेन :बाबूलाल मरांडी

रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन पर बड़ा हमला बोला है।
उन्होंने कहा कि झारखंड ने चंपाई सोरेन जैसा रीढ़विहीन मुख्यमंत्री आज तक नहीं देखा। आलमगीर आलम के भ्रष्टाचार उजागर होने के बावजूद चंपाई सोरेन उन्हें मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे।
कहा कि कठपुतली मुख्यमंत्री ने आलमगीर आलम के दायित्व वाले विभाग वापस लिए हैं लेकिन मंत्री पद से नहीं हटाया है।
कहा कि बीते साढ़े चार साल झारखंड की जनता विशेषकर युवाओं के लिए भारी रहे हैं। झारखंड के युवा नौकरी की आस में टकटकी लगाए बैठे रहे लेकिन हेमंत सोरेन ने स्थानीय युवाओं को नियोजन नीति, 60:40, बाहरी-भीतरी और पेपर लीक जैसे मुद्दों में उलझा कर नौकरियों की सौदेबाजी करने का प्रयास किया।

कहा कि हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद जनता को आस थी कि चंपाई सोरेन नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता लाएंगे, भ्रष्टाचार को रोकेंगे, अपराधियों पर लगाम कसेंगे लेकिन हुआ इसके ठीक विपरीत।

कहा कि अब जनता तय करे कि ऐसा मुख्यमंत्री किस काम का जो ना तो भ्रष्टाचारियों पर कारवाई करने की हिम्मत रखता हो, ना पेपर लीक माफियाओं को सबक सिखाने की हिम्मत रखता हो, ना ही युवाओं को रोजगार देने की इच्छाशक्ति हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *