चैंबर चुनाव 2025-26 : नामांकन प्रक्रिया पूरी, 56 उम्मीदवार मैदान में

रांची : चैंबर चुनाव 2025-26 की नामांकन प्रक्रिया सोमवार को संपन्न हो गई। नामांकन की अंतिम तिथि तक कुल 56 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया। इनमें 50 उम्मीदवार कार्यकारिणी समिति के लिए तथा 6 उम्मीदवार क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद के लिए मैदान में हैं।

नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) सोमवार शाम 4 बजे से चैंबर भवन में शुरू हुई। कार्यकारिणी समिति पद के लिए पर्चा भरने वालों में आदित्य मल्होत्रा, सुनील कुमार सरावगी, संजय अखौरी, साहित्य पवन, रोहित पोद्दार, रोहित अग्रवाल, राम बांगर, प्रवीण लोहिया, पूजा ढाढ़ा, निधि झुनझुनवाला, नवीन कुमार जैन, डॉ. अभिषेक कुमार रामाधीन, मनीष कुमार सराफ, अनीश बुधिया, आस्था किरण, अमित किशोर, अमित कुमार अग्रवाल सहित कुल 50 नाम शामिल हैं।

वहीं, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद के लिए प्राप्त 6 नामांकन इस प्रकार हैं – विजय आनंद मूनका (कोल्हान प्रमंडल), अमरजीत सिंह सलूजा (कोयलांचल डिविजन), विनय कुमार अग्रवाल (उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल), उदय शंकर दुबे (पालामऊ डिविजन), संजय अग्रवाल (संथाल परगना प्रमंडल) और रमेश कुमार (दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल)।

चुनाव पदाधिकारी बिकास सिंह (चेयरमैन) और पवन शर्मा (को-चेयरमैन) ने बताया कि नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 10 सितंबर 2025 को दोपहर 1 बजे तक निर्धारित है। नामांकन वापसी के बाद अंतिम सूची एवं प्रत्याशियों के सीरियल नंबर का प्रकाशन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *