राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष ने उलिहातू का किया दौरा

खूंटी: शासकीय दौरे पर गुरुवार को अध्यक्ष राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग, भारत सरकार, अंतर सिंह आर्या ने खूँटी जिलान्तर्गत भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातु का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने भगवान बिरसा के पैतृक आवास का भ्रमण किया। इस दौरान माननीय अध्यक्ष संग मुख्य रूप से श्री निरूपम चाकमा, सदस्य, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग, अल्का तिवारी, सचिव, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग, भारत सरकार, आर०के० दुबे, उप निदेशक, प्रकाश कुमार उईके, सहायक निजी सचिव, अशोक कुमार लक्करसु, निजी सचिव एवं मनीष राज, वरीय अन्वेषक, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग भी मौजूद रहे।
खूँटी जिला आगमन पर उपायुक्त लोकेश मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक अमन कुमार द्वारा स्वागत किया गया। वहीं स्थानीय लोगों द्वारा भी पारंपरिक रूप से सभी अतिथियों का स्वागत किया। भगवान बिरसा मुंडा के पैतृक आवास का भ्रमण कर सभी ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। वहीं मौके पर उपस्थित भगवान बिरसा मुंडा के वंसजो से भी माननीय अध्यक्ष एवं अन्य सदस्यों ने मुलाकात किया। उनसे भगवान बिरसा मुंडा से जुड़ी बातें की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *