कैबिनेट की बैठक में 27 प्रस्तावों पर लगी मुहर, विधानसभा मानसून सत्र एक अगस्त से सात अगस्त तक

रांची: झारखंड मंत्रालय में सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में शुक्रवार को केबिनेट की बैठक हुई। बैठक में 27 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई है। मुख्य प्रस्तावों में झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 1 अगस्त से 7अगस्त तक करने का निर्णय लिया गया। कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने अन्य प्रस्तावों पर जानकारी देते हुए कि राज्य के सभी थानों में पहले से उपलब्ध अधिकांश वाहनों की स्थिति जर्जर हो गई है। थानों में वाहनों के कम संख्या और पुराने वाहन उपलब्ध रहने के कारण पेट्रोलियम करने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। विभाग ने 1255 चार पहिया वाहन और 1697 दो पहिया वाहन खरीदने का प्रस्ताव दिया है। इसके लिए 146,79,63,849 रुपये में गाड़ियां खरीदी जाएगी। इसमें 146 करोड़ 79 लाख 63 हजार 849 रुपए खर्च होंगे। वाहनों की खरीद GeM Portal के माध्यम से किया जायेगा। GeM Portal पर वाहन उपलब्ध नहीं रहने की स्थिति में वित्त विभाग के अधिसूचना संख्या 2315 वाहनों की खरीद दो चरणों में की जाएगी। इसके अलावा यूनिफाइड पेंशन स्कीम लागू करने का फैसला लिया गया है। डॉक्टर अरविंद कुमार लाल, तत्कालीन सिविल सर्जन, जमशेदपुर सेवा से बर्खास्ती को निरस्त करने का फैसला
लिया गया है। नई खुदरा उत्पाद नीति के तहत दैनिक दर पर सेल्समैन के जरिए होगी। झारखंड उत्पाद (झारखंड राज्य बिवरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड के माध्यम से खुदरा उत्पाद दुकानों का संचालन) नियमावली, 2022″ के तहत राजस्वहित में अल्पकालीन वैकल्पिक व्यवस्था के अंतर्गत नई खुदरा उत्पाद नीति के तहत खुदरा उत्पाद दुकानों का संचालन प्रारम्भ होने तक श्रम, नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा निर्धारित दर के आलोक में दैनिक पारिश्रमिक पर मानव बल की सेवा प्राप्त कर झारखंड राज्य बिवरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड के माध्यम से खुदरा उत्पाद दुकानों के संचालन हेतु निर्गत संकल्प संख्या 1138 पर स्वीकृति दी गई।
कुम्हारिया मोड़ से संग्रामपुर (कुल लंबाई 6.33 किलोमीटर) निर्माण का स्थानांतरित करते हुए पुनर्निर्माण निर्माण कार्य हेतु 38 करोड़ 89 लाख की प्रशासनिक स्वीकृतिदी गई है।
दिनेश कुमार मिश्र, तत्तकालीन जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, हजारीबाग सम्प्रति- जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, लातेहार की चिकित्सा हेतु एयर एम्बुलेंस से राँची से दिल्ली ले जाने में हुए व्यय रु०-05,75,101 /- (पाँच लाख पचहतर हजार एक सौ एक) मात्र के प्रतिपूर्ति की स्वीकृति दी गई।
तत्कालीन मंत्री स्व० जगरनाथ महतो के Lung Transplant के उपरांत एम०जी०एम० अस्पताल चेन्नई में करायी गयी अनुगामी चिकित्सा में वास्तविक व्यय राशि रु० 44,83,670/- (चौवालीस लाख तिरासी हजार छः सौ सत्तर) मात्र की प्रतिपूर्ति/भुगतान की स्वीकृति दी गई।
उत्तरवर्ती बिहार एवं झारखण्ड राज्य स्थित एकीकृत बिहार पंचायत राज वित्त निगम लिमिटेड के कर्मियों के बकाया वेतनादि के भुगतान हेतु झारखण्ड आकस्मिकता निधि से अग्रिम की निकासी की स्वीकृति दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *