बोकारो स्टील प्लांट को वर्ष 2024 में उत्कृष्ट सुरक्षा प्रदर्शन के लिए एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित किया

बोकारो – स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड की इकाई बोकारो स्टील प्लांट को वर्ष 2024 के दौरान सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रतिष्ठित कलींगा सेफ़्टी एक्सीलेंस अवॉर्ड (सिल्वर कैटेगरी) से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार 19 नवम्बर 2025 को मेफेयर कन्वेंशन सेंटर, भुवनेश्वर में आयोजित समारोह में बोकारो स्टील प्लांट के प्रतिनिधियों को ओडिशा विधान सभा की अध्यक्ष सुरमा पाध्य तथा ओडिशा के माननीय सांसद रबिन्द्र नारायण बेहेरा के द्वारा प्रदान किया गया।समारोह में उद्योग जगत के कई प्रमुख प्रतिनिधि, विशेषज्ञ तथा सुरक्षा पेशेवर उपस्थित थे। कलींगा सेफ़्टी एक्सीलेंस अवॉर्ड उन संस्थाओं को दिया जाता है, जो सुरक्षा प्रणालियों, प्रदर्शन और संस्कृति के प्रति उत्कृष्ट प्रतिबद्धता प्रदर्शित करती हैं।बोकारो स्टील प्लांट को यह सम्मान सुरक्षा प्रदर्शन को दर्शाने वाले विस्तृत आवेदन पत्र का प्रस्तुतिकरण, सुरक्षा पहलों और सर्वोत्तम प्रथाओं का दस्तावेजीकरण, विशेषज्ञ जूरी के समक्ष डिजिटल प्रस्तुति जिसमें नवाचार, जोखिम नियंत्रण प्रयास और कर्मियों की सहभागिता को प्रदर्शित करने वाले एक विस्तृत मूल्यांकन प्रक्रिया के आधार पर प्राप्त हुआ है। वर्ष 2024 की इस उपलब्धि पर बोकारो स्टील प्लांट ने पुन यह संकल्प दोहराया कि प्लांट भविष्य में भी विश्व-स्तरीय सुरक्षा मानकों को बनाए रखते हुए अपनी सुरक्षा संस्कृति को और सुदृढ़ करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *