भाजयुमो नेताओं ने भारत दर्शन यात्रा के क्रम में सिक्किम के राज्यपाल से की भेंट

मृणाल शेखर
फारबिसगंज: भाजयुमो द्वारा सिक्किम में जारी चार दिवसीय भारत दर्शन सुशासन यात्रा में बिहार का प्रतिनिधित्व कर रहे प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने देश भर के प्रतिनिधियों संग राज भवन गैंगटोक जाकर राज्यपाल गंगा प्रसाद चौरसिया से शिष्टाचार मुलाकात की।
उक्त जानकारी भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष श्री कुमार ने दूरभाष पर दी। इस सुशासन यात्रा में ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, औधोगिक,एवं सामरिक महत्व के स्थानों पर जाकर अध्ययन एवं दर्शन की गई।उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा बीते 8 वर्षों में सिक्किम प्रदेश के चहुमुखी विकास के लिए हजारों करोड़ की विकास योजना यथा भारत माला प्रोजेक्ट के तहत सड़क ,रेलवे हो या हवाई अड्डे का निर्माण सहित शिक्षा स्वास्थ्य,स्वच्छता , इको फ्रेंडली टूरिज्म व्यवस्था के साथ साथ क्लीन एवं ग्रीन एनर्जी को साकार रूप प्रदान करने हेतु हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट ,दवा कंपनी को उचित संशाधन उपलब्ध करवाना हो या चाय बागान श्रमिक के हितों में श्रम कानून में सुधार तथा विपरीत परिस्तिथि में सीमा के रक्षा में लगे जवानों के बेहतर संसाधन से लेश करने जैसी सभी योजना ना सिर्फ धरातल पर उतर रही है। बल्कि नये भारत अर्थात आत्मनिर्भर भारत जमीन पर दिख रहा है। कुमार ने बताया कि यात्रा में बिहार का प्रतिनिधित्व करने के लिए यात्रा के नेतृत्वकर्ता राष्ट्रीय महामंत्री दार्जिलिंग सांसद राजू विष्टा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दल बहादुर चौहान, भाजयूमो प्रदेश अध्यक्ष विकास दहाल ने देश भर के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में संयुक्त से स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र देकर पूरे बिहार को सम्मानित करने की जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *