लातेहार में विधानसभा प्रत्याशी चयन के लिए भाजपा की रायशुमारी,कई नामों पर चर्चा
लातेहार: विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला लातेहार द्वारा टाउन हॉल में जिला अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक की गयी
बैठक में लातेहार विधान सभा से प्रत्याशी के नाम का चयन को लेकर भाजपा जिला के सभी पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य, सभी मोर्चों के जिला अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, मंडल कार्यसमिति, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष, संयोजक सह संयोजक एवं शक्ति केंद्र के प्रभारी, प्रदेश कार्यसमिति एवं मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति से राय ली गयी। लातेहार विधानसभा के लिए दो पर्यवेक्षक नियुक्त किये गये थे, जिसमें पूर्व प्रदेश प्रवक्ता प्रेम मित्तल एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रघुराज पांडेय की उपस्थिति में सभी कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। इस कार्यक्रम का मंच संचालन जिला महामंत्री अमलेश सिंह ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार दुबे ने किया ज्ञात हो कि आज भाजपा द्वारा सभी 81 विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशियों के चयन को लेकर रायशुमारी की जा रही थी। जिसमें लातेहार विधानसभा की भी रायशुमारी की गयी। इस जनमत सर्वेक्षण के दौरान भारतीय जनता पार्टी की ओर से बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से भी राय ली गयी और उन्हें वोट देने का अधिकार भी दिया गया। सभी वोटों को सीलबंद बॉक्स में डालकर रांची में खोला जायेगा। राय लेने के बाद प्रदेश के नेता नामों को शॉर्टलिस्ट करेंगे।
मंच पर पूर्व विधायक प्रकाश राम, पूर्व जिलाध्यक्ष लाल अमित नाथ शाहदेव, जिला परिषद सदस्य प्रियंका देवी, सरोज देवी, रमेश राम, राकेश दुबे इंद्रजीत यादव, चेतलाल राम दास, कल्याणी पाण्डेय उपस्थित थे।
जबकि कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी जिला कार्समिति, सदस्य मोर्चा के जिला पदाधिकारी, मंडल के मंच मोर्चा के मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री, पूर्व जिलाध्यक्ष, न्यू वर्तमान जिला के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र के संयोजक सह संयोजक प्रभारी एवं एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

