भाजपा ने अंकिता हत्याकांड में दोषियों को उम्र कैद की सजा पर कोर्ट के फैसले का स्वागत किया
रांची: अंकिता हत्याकांड पर कोर्ट के फैसले का प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष आरती कुजूर ने स्वागत किया है। वे शुक्रवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता को संबोधित कर रही थीं। इस हत्याकांड में कोर्ट ने अंकिता के हत्यारे शाहरुख हुसैन और मों नईम को उम्र कैद कि सजा दी है। उन्होंने कहा कि ऐसे दुर्दांत अपराधियो को फांसी की सजा हो।
झारखंड की बेटियों की इज्जत लूटने और जान लेने पर उतारू लोगो को फांसी की सजा हो। पेट्रोल छिड़क कर जिस बच्ची अंकिता की हत्या हुई थी, यह एक घटना ऐसी नहीं है। इस तरह से प्रदेश में 6 हज़ार से ज्यादा बच्चियों की बलात्कार एवं हत्या हुई है उसके साथ भी ऐसी भयावह घटना हुई है।
कहा कि अंकिता हत्याकांड में डीएसपी नूर मुस्तफा ने अंकिता को बालिग दिखाया और शाहरुख का उम्र नाबालिग दिखाया था इसकी मंशा यह थी कि शाहरुख को सजा नहीं हो।
लेकिन भाजपा ने इस हत्याकांड पर जोरदार आंदोलन पूरे प्रदेश में किया, आंदोलन जोर पकड़ा तब डीएसपी ने उम्र को सुधार कर शाहरुख को बालिग किया।
श्रीमती कुजूर ने सरकार से पूछा कि बताए कि उस डीएसपी पर क्या कार्यवाई हुई जिसने इतना बड़ा अपराध किया था और हम पूछना चाहते हैं कि किसके कहने पर डीएसपी ने उम्र को छेड़छाड़ किया था। राज्य सरकार तुष्टिकरण और वोट बैंक की नीति से बाहर निकल कर अंकिता के हत्यारों को फांसी की सजा दिलाएं। राज्य सरकार बताए कि एसटी-एससी की कितनी बच्चियों एवं महिलाओं के साथ दुष्कर्म एवं हत्या की घटनाएं हुई। कितने केस में फ़ास्ट ट्रैक का गठन किया गया कितनो पर कार्यवाई की गई। इसमे सरकार की उदासीनता साफ दिखती है क्योंकि वो सभी पीड़िता गरीब परिवार से आते है।
कहा कि राबिका पहाड़िया जिसको 50 से ज्यादा टुकड़ो में काट दिया गया था उसके हत्यारे भी आज जेल से बाहर आकर खुले में घूम रहे है।
प्रदेश भर में 6000 से अधिक बच्चियों एवं महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटना घटी। कितनों की दुष्कर्म के हत्या कर दी गई। 3000 से अधिका आदिवासी बच्चियों के साथ दुष्कर्म जैसी घटना घटी। राँची में एसआई संध्या टोपनो की मवेशी तस्कर द्वारा गाड़ी चढ़ा कर मार डालना, बोरियों में राबिया पहाड़िया की बोटी-बोटी काटकर हत्या कर देना, जामा की घटना, राँची की सुखदेवनगर की घटना, स्पेन की महिला के साथ दुष्कर्म की घटना सहित कई घटनाएं प्रदेश को कलंकित किया है।
प्रेस वार्ता में प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अशोक बड़ाईक एवं प्रदेश प्रवक्ता राफिया नाज़ उपस्थित थे।

