बीजेपी समर्थित प्रत्याशी रानी टूटी ने नप अध्यक्ष पद के लिए किया नामांकन
खूंटी: नगर निकाय चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवार रानी टूटी अपने समर्थकों के साथ समाहरणालय कार्यालय पहुंचीं और निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष नामांकन दाखिल किया।नामांकन से पूर्व उन्होंने कचहरी मैदान से समाहरणालय परिसर तक एक जुलूस निकाली जिसमें समर्थक और कार्यकर्ता शामिल हुए। जुलूस में पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मंत्री सह प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा, तोरपा के पूर्व विधायक कोचे मुंडा पहुंचे और प्रदेश कार्य समिति सदस्य बिनोद सिंह व अरूण चन्द्र गुप्ता सहित भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने रानी टूटी का उत्साह बढ़ाया और उन्हें समर्थन दिया। नामांकन कार्यक्रम जिला अध्यक्ष आनंद कुमार के नेतृत्व में किया गया। इनके अलावा कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश कश्यप, कांशी नाथ महतो, जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ मुंडा जिला महामंत्री संजय साहू, निखिल कन्डुलना, जिला मिडिया प्रभारी अनूप साहू, महावीर राम, जिला सोशल मीडिया प्रभारी रूपेश जयसवाल, जिला मोर्चा अध्यक्ष, संजय मुंडा, योगेन्द्र नायक, सीमा देवी, मण्डल अध्यक्ष अर्जुन पहान, सुबोध गुप्ता, मुचिराय मुंडा, कंचन सिंह, मदन मोहन मिश्रा, भीम सिंह मुंडा, नौरी पूर्ति, गौरा देवी, छोटराय मुंडा, परमेश्वर प्रसाद, रामानंद साहू, बालमुकुंद कश्यप,ज्योतिष भगत, जितेन्द्र कश्यप, रमेश राम, किशोर गंजू, सुरेन्द्र सिंह, आनंत राम, रामचरण गोप, कृष्ण नंद तिवारी, लव चौधरी, जय भाला, राजू गुप्ता, सुभाष मिश्रा, जनार्दन मिश्रा, राजेश कुमार महतो, मनोज गुप्ता, प्रशांत कुमार, बासमती देवी, विजय मिश्रा, नीरा टूटी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।



