भाजपा विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किया

खूंटी : भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह खूंटी के विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा के नेतृत्व में बिरसा जयंती, राज्य स्थापना दिवस और जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर उलिहातू, डोम्बारीबुरू और बिरसा पार्क खूंटी में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किया गया। विधायक के साथ दर्जनों वाहनों पर 300 से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ताओं का काफिला चल रहा था।

डोम्बारीबुरू में आयोजित बिरसा मुंडा जयंती समारोह में काफी संख्या में ग्रामीण भी शामिल हुए। जहां अपने संबोधन में विधायक ने बिरसा की जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आजादी आदिवासियों की रगों में बसता है। ऐसे में धरती आबा बिरसा मुंडा को किसी भी कीमत पर अंग्रेजों की गुलामी रास नहीं आ रही थी। उन्हें ऐसा लग रहा था कि जिस जल-जंगल-जमीन के सहारे आदिवासी आजाद जीवन जीते हैं, उसपर कब्जा कर अंग्रेज उन्हें गुलामी की जंजीरों में जकड़ देंगे। इसका उन्होंने विरोध किया। क्षेत्र के आदिवासियों को संगठित कर बहुत ही कम उम्र में अंग्रेजों के खिलाफ मोर्चा खोलकर उन्हें घुटने पर ला खड़ा किया था। उनकी वीर गाथ आज भी मुंडारी गीतों में मौजूद है।

स्वतंत्र भारत में विकास था सपना
विधायक ने कहा कि बिरसा मुंडा का सपना स्वतंत्र भारत में रहकर यहां के लोगों का विकास करना उनका सपना था। उनका सपना तब साकार हुआ, जब 15 नवंबर को झारखंड अलग राज्य बना। बिरसा के सपनों को पूरा करने के लिए भाजपा ने कोई कसर नहीं छोड़ी। जब झारखंड में भाजपा की सरकार आई, तो पूरे राज्य का विकास हुआ। बेहतर समाज का निर्माण हुआ।

देश के भूतपूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी ने प्रधानमंत्री रहते झारखंड अलग राज्य का गठन बिरसा जयंती को किया। नरेंद्र मोदी ने बिरसा जयंती को जनजातीय दिवस घोषित कर बिरसा मुंडा समेत देश के सभी जनजातीयों को सम्मान देने का काम किया। उन्होंने कहा कि बिरसा जयंती को धरती आबा के घर देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू आईं, यह खूंटी के लोगों के लिए गौरव की बात है।

विधायक ने अपने मद से डोम्बारीबुरू में बने प्याउ का उदघाटन किया। इस मौके पर काशीनाथ महततो, कैलाश राम, विनोद नाग, राजेश महतो, सुरेश जायसवाल, मदन गोप, जनार्दन मिश्रा लव चौधरी राजेश नाग, घनसा नाग,राम बिहारी साहु,सुरेश प्रसाद साहू,चंदन महतो, दबगा मुंडा, सुरजू हस्सा, कंचन सिंह, मंजू देवी, कलींद्र राम, योगेंद्र नायक, सुकेंदर महतो सुनील नायक आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *