महिला हिंसा के खिलाफ बीजेपी महिला मोर्चा 13 को धरना प्रदर्शन करेगी

खूंटी जिला भाजपा महिला मोर्चा 13 अगस्त को महिला अत्याचार के खिलाफ जिला उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना और घेराव करेगी। इसकी तैयारी को लेकर गुरुवार को बीजेपी कार्यालय में बैठक हुई।
इस बैठक में झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष सह कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती आरती कुजूर ने वर्तमान सरकार के कार्यकाल में महिला अत्याचार, बलात्कार, महिला दुष्कर्म एवं महिलाओं के साथ हो रहे अपराधिक घटनाएं पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह बेहद ही संगीन विषय है जिसे लेकर हम उपायुक्त कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना एवं घेराव कार्यक्रम करने जा रहे है।
महिलाओं को सम्मान देने का काम अगर किसी ने किया है तो वह मोदी सरकार ने किया है। यह सम्मान महिलाओं को आवास, शौचालय, महिला स्वावलंबी ट्रेनिंग, आदि विभिन्न रूप में दिया गया है।
रघुवर सरकार के समय महिलाओं को एक रुपए में रजिस्ट्री का सुनहरा अवसर दिया गया था जो वर्तमान हेमंत सरकार ने यह योजना बंद करके महिला विरोधी काम किया है।
इसी सब के विरोध में एक दिवसीय धरना तथा कार्यालय घेराव का कार्यक्रम किया जाना है।
झारखंड महिला मोर्चा महामंत्री श्रीमती मंजुलता दुबे ने कहा इस आक्रोश प्रदर्शन में हम 5000 से अधिक महिलाएं उपस्थित रहेंगी।सभी मंडल से महिलाओं को लाकर कार्यकर्म को सफल बनाने का आग्रह किया है।
प्रदेश ST मोर्चा पदाधिकारी जिला प्रभारी श्रीमती रोशनी खलखो ने भी इस कार्यक्रम को सफल बनाने की बात कही।
जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता ने कहा की भाजपा सरकार ने विभिन्न योजनाओं के तहत महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने का काम किया है। और ठीक इसके विपरित वर्तमान हेमंत सरकार महिला विरोधी काम कर रही है। साथ ही साथ इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मंडल अध्यक्षों के द्वारा सहयोग देने का वादा किया।
कार्यक्रम का संचालन महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती रंदय नाग एवं धन्यवाद ज्ञापन महिला मोर्चा उपाध्यक्ष बिमला देवी ने किया।
मौके पर महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती रीता देवी, श्रीमती प्रीति सिंह, श्रीमती ममता देवी, श्रीमती सुषमा देवी सह भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री संजय साहू, महामंत्री विनोद नाग, मंडल अध्यक्ष श्री मदन गोप उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *