भाजपा ने बूथ स्तर तक मनाई पं०दीनदयाल जयंती व नरेंद्र मोदी के मन की बात को कार्यकर्ताओं ने सुना
हज़ारीबाग रविवार भाजपा द्वारा पूरे देश भर में चलाए जा रहे सत्रह सितंबर से दो अक्टूबर तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के निमित जिला अध्यक्ष अशोक यादव के नेतृत्व में बूथ स्तर तक भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 106 वीं जयंती मनाई गई।एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय दर्शन के सिंद्धांत देने वाले पंडित के मार्गदर्शन पर चलने का संकल्प कार्यकर्ताओं ने लिया।आज भाजपा कार्यकताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात को बुथ स्तर तक सुना गया प्रधानमंत्री ने अपने मन की बात में कहा आज दिन बडा ही महत्वपूर्ण है आज के ही दिन जनसंघ के संस्थापक पंडित दिनदयाल उपाध्याय की जन्म जंयती है हमने आजादी 1947 में पायी लेकिन पंडित जी ने कहा जब तक हमारी संस्कृति उपासना की अभिव्यक्ति नहीं मिले तथा अंतिम छोर वाले व्यक्ति को लाभ नहीं मिले तब तक हमारी स्वंतत्रता की पूर्णता नहीं होगी, प्रधानमंत्री ने आने वाली 28 अगस्त को शहीद भगत सिंह जी की जंयती है।इस उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री ने चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम शहीद भगत सिंह के नामांकरण की बात की उन शहीदों के बलिदान से हमें आजादी मिली जो माँ भारती के लिए सर्वस्व लुटा दिया प्रधानमंत्री ने 26 सितंबर से नवरात्रि की देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।प्रथम दिन माँ शैलपुत्री का दिन है,इन नवरात्रि में हमें संयम उपासना शीलता का संदेश देती हैं।आने वाले त्योहारों में हमें भारत की बनी चीजो का उपयोग करना चाहिए। पलास्टिक की वस्तुओं का कम उपयोग करना है।जिसे स्वछता पर्यावरण की सुरक्षा हो सके स्वच्छ भारत की मिशन में सहयोग मिल सके।नगर पश्चमी के मंडल अध्यक्ष विवेक बरियार एवं उनकी पूरी टीम के नेतृत्व में मुनका बगीचा बूथ नंबर 223 में पंडित जी के चित्र पर माल्यार्पण की गई।श्री बरियार ने कहा कि नगर पश्चमी में 42 बूथ पर कार्यक्रम संपन्न हुआ। मन की बात और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती कार्यक्रम के सदर विधानसभा प्रभारी सह प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा के अमित कुमार साहू मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह नगर मंडल पश्चिमी के प्रभारी अनिल मिश्रा,के०पी ओझा,बिनोद भगत,ऋषि शर्मा,भरत भूषण पाण्डेय, सुमन सिन्हा,ज्योति सिन्हा,अविनाश दुबे,दीपक गुप्ता,आनंद सिंह,चिंटू बाबा,अविनाश कुमार,आदित्य शरद,रंजन रजक,रामजी गुप्ता,नरेश ठाकुर,राजेश कुमार टिंकू,संजय कुमार टिंकू सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।उक्त आशय की जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रौशन कुमार ने दिया।

