भाजपा कार्यालय में मनाई गई पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेई की जयंती

खूंटी: जिला भाजपा कार्यालय में सोमवार को अटल बिहारी वाजपेई की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। यह कार्यक्रम जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता की अध्यक्षता में हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश प्रवक्ता अनिमेष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि महान प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हुए थे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की हत्या के बाद अटल को जनसंघ का अध्यक्ष बनाया गया। जनसंघ के आशीर्वाद से बाद में वे देश के प्रधानमंत्री बने।
देश में चहुंमुखी विकास का नींव अटल ने ही रखा था। वर्तमान में उनका शिष्य मोदी जी द्रुत गति से चहुंमुखी विकास कर रहे हैं। जब अटल बिहारी बाजपेई जब किसी सभा में उद्बोधन देते थे तो सभा में पीन ड्रोप साइलेंट हो जाता था, क्योंकि उनके भाषण को लोग बहुत ही ध्यान से सुनते थे।
पोखरण परमाणु परीक्षण जब होने वाला था तो अमेरिका ने कहा कि परीक्षण करोगे तो भारत में कठोर प्रतिबंध लगाया जाएगा। अटल जी ने दृढ़ता दिखाई और देश परमाणु सम्पन्न हो गया। झारखंड का स्थापना अटल जी ने ही किया था। विकास का संकल्प लेकर झारखंड को अलग राज्य का दर्जा दिया गया।
अंतिम व्यक्ति का उदय अन्त्योदय योजना को अटल जी ने ही गति दिया।
जिला अध्यक्ष ने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेई को अजातशत्रु भी कहा जाता था। क्योंकि उनका कोई शत्रु नहीं धा। वे विपरीत विचारधारा वाले राजनीतिक दलों को लेकर गठबंधन सरकार बनाई। और सफलता पूर्वक अपनी कार्य काल पुरा किया।
प्रधानमंत्री मंत्री सड़क योजना अटल बिहारी बाजपेई जी का ही देन है। इस योजना से ग्रामीण इलाकों में छोटे- छोटे सड़के बनना शुरू हुआ।
1980 में जब जनसंघ का स्थापना हुई वे इसका संस्थापक सदस्य थे। श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेई जी का आज 99 वीं जयंती है।
उनके जन्मदिन को हम सुशासन दिवस के रूप में मनाते हैं। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री विनोद नाग ने किया साथ ही कविता के माध्यम से अपना भी विचार रखा। धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष संजय साहू ने किया साथ ही सुशासन दिवस पर अपना विचार भी रखा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित में जिला कोषाध्यक्ष लव चौधरी, सह मीडिया प्रभारी जनार्दन मिश्रा, सोशल मीडिया सह प्रभारी महावीर राम,आईटी संयोजक गुलाब महतो, नगर मण्डल अध्यक्ष सुरेश जयसवाल, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष मदन मोहन गोप, महिला मोर्चा कार्यकारी अध्यक्ष रंदाय नाग, प्रदेश युवा कार्य समिति सदस्य प्रियांक भगत, खूंटी प्रखंड प्रमुख छोटराय मुंडा, खूंटी नगर पंचायत निवर्तमान अध्यक्ष अर्जुन पहान, मनोज कुमार, कृष्णानंद तिवारी, ज्योतिष भगत, कंचन सिंह, मुसाफिर विश्वकर्मा ,सरस्वती सिंह, प्रशांत कुमार, मनोज गोप सहित अनेकानेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *