बरहरवा रैक लोडिंग यार्ड में बड़ा रेल हादसा टला

साहिबगंज : जिले के मालदा रेल मंडल स्थित बरहरवा रैक लोडिंग यार्ड में उस समय एक बड़ा रेल हादसा टल गया, जब लोड होने के बाद ट्रैक पर खड़ी एक मालगाड़ी के रैक अचानक अनियंत्रित होकर लुढ़क कर पटरी से उतर गए. हादसे में किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन रेलवे को भारी नुकसान हुआ है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रैक पर पत्थर लदे हुए थे और वह खड़ा था. तभी अचानक वह आगे की ओर लुढ़क गया और कई डिब्बे एक दूसरे के ऊपर चढ़ने लगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *