दीयों की रोशनी से जगमगाया उठा बड़कागांव

बड़कागांव: स्वच्छता का पर्व दीपावली बड़कागांव में काफी धूमधाम के साथ मनाई गई। लोगों ने मां लक्ष्मी की पूजा अपने घरों व संस्थानों ने किया। पर्व को लेकर अहले सुबह से ही लोग अपनी अपनी तैयारियों में जुट गए थे। परंपरागत नियमों के अनुसार माता लक्ष्मी की आगमन को लेकर कई लोगों ने अपने घर के बाहर गोबर से पुताई कर शुद्धिकरण किया। केले का थम लगाकर भगवान माता लक्ष्मी का स्वागत किया। इस दौरान लोगों ने माता लक्ष्मी की पूजा की उनकी आरती उतारी एवं प्रसाद का वितरण किया। शाम ढलते ही पूरा बड़कागांव दीपो से जगमगा उठा हर तरफ सभी के मकानों में दीप प्रज्वलित हो रहे थे। इस दौरान कई लोगों ने आस पास पड़ोस के लोगों को मिठाई उपहार देकर खिलाकर बधाई दिया। वही दीपावली को लेकर मोबाइल से बधाई देने एवं लेने का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। हर कोई अपने करीबियों को मैसेज भेज दीपावली की शुभकामनाएं दी। बड़कागांव बादम, बिश्रामपुर, हरली, नापो, उरेज, गोसाई बलिया, सीकरी, बरवाडीह, तलसवार, चेपाकला,जुगरा, अंबाजीत, मंहुगाई कला ,चंदौल, होरम के अलावा प्रखंड के तमाम गांव में दीपावली पर्व धूमधाम से मनाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *