बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए बाबा विद्यापति स्मारक समिति ने की तैयारी

रांची: बिहार में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए बाबा विद्यापति स्मारक समिति शिविर लगाकर कर मदद करेगी। इस संबंध में समिति कार्यालय में जयन्त झा की अध्यक्षता में हुई बैठक में इसपर चर्चा हुई है। निर्णय लिया गया कि बिहार में आए प्राकृतिक आपदा को ध्यान में रखते हुए बिहार/मिथिलांचल के विभिन्न क्षेत्रों में आम जनता बाढ़ के पानी से त्रस्त है।।इसलिए बाबा विद्यापति स्मारक समिति के बाढ़ राहत शिविर का आयोजन कर वहां के आम जनता के लिए सुखा भोजन,दवाई, कपड़ा, एवम अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराया जाएगा। बाढ़ राहत शिविर की पूरी जानकारी रांची के उपायुक्त एवम सदर अनुमंडल पदाधिकारी को दी जाएगी। साथ ही शिविर में जमा आवश्यक सामग्री को वरीय पदाधिकारी के समक्ष एवम समिति के पदाधिकारियों के सहयोग से बाढ़ राहत शिविर में जमा सामग्रियों को बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में परिवारों को जमा सामग्री वितरण का वितरण किया जायेगा। आज की बैठक में समिति के अध्यक्ष जयन्त झा, मृत्युंजय झा, अशोक मिश्रा, आशु झा, ज्ञानदेव झा, उदित नारायण ठाकुर, पूर्णेन्दु ठाकुर, श्याम किशोर चौबे,अवधेश मिश्रा ,रमेश भारती, अशोक पाण्डेय, संतोष प्रसाद, भानु कच्छप, राजू उरांव, आदि ने भाग लेकर बैठक संपन्न की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *