बाल विवाह रोकथाम हेतु जागरूकता कार्यशाला का आयोजन
वर्तमान समय में आधुनिक तकनीक की जानकारी बहुत जरूरी: कुणाल
खूंटी: लोक स्वर एवं गर्ल्स फर्स्ट फंड के संयुक्त तत्वाधान में बाल विवाह और जबरन विवाह पर गुरुवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें खूंटी जिले के 10गांव से आई किशोरी ग्रुप की लीडर्स शामिल हुई। कार्यशाला का उद्देश्य किशोरियों को डिजिटल लिटरेसी, शॉर्ट फिल्म मेकिंग, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और एआई के बारे में बेसिक जानकारी देना था।
संस्था के डायरेक्टर प्रिंस कुणाल ने बताया कि वर्तमान समय तकनीक का है और हमें आधुनिक तकनीक की जानकारी रखना होगा। डिजिटल के समय में सभी जानकारियां डिजिटल पर उपलब्ध है। साथ एआई की मदद से बहुत कुछ जानकारियां हासिल की जा सकती है। किशोरियों को डिजिटल लिटरेसी पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि हमलोग ग्रामीण क्षेत्रों में बाल विवाह को रोकने के लिए समय समय पर जागरूकता अभियान चलाते हैं। इससे काफी हद तक लोग जागरूक हुए हैं।
किशोरी लीडर्स में सुमन, शनिचरीया, बच्चन,संस्था की सचिव, शालिनी संवेदना, परियोजना कॉर्डिनेटर गुंजन बेड़ियां आदि उपस्थित थे।

