लायंस क्लब रांची समर्पण द्वारा महिला स्वास्थ्य एवं कैंसर रोकथाम पर जागरूकता कार्यक्रम
रांची :लायंस क्लब रांची समर्पण द्वारा वन डिस्ट्रिक्ट – वन एक्टिविटी कार्यक्रम के अंतर्गत गोस्नर हाई स्कूल, जीईएल चर्च कॉम्प्लेक्स, रांची के विद्यार्थियों के लिए महिला स्वास्थ्य एवं कैंसर रोकथाम विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई, जिसमें विशेष रूप से सर्वाइकल कैंसर की पहचान, समय पर जांच एवं रोकथाम पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. अर्चना, रांची की प्रसिद्ध स्त्री रोग एवं प्रसूति विशेषज्ञ रहीं, जिन्होंने विद्यार्थियों को सरल एवं प्रभावी भाषा में उपयोगी जानकारी प्रदान की।
यह कार्यक्रम सीमेंस कंपनी के सहयोग से संपन्न हुआ, जिनका योगदान कार्यक्रम की सफलता में सराहनीय रहा।
कार्यक्रम का आयोजन लायन रिना अग्रवाल, अध्यक्ष, लायंस क्लब रांची समर्पण द्वारा किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन लायन सुमिता बेदी द्वारा किया गया, जबकि उपहार प्रायोजन Ln सीमा सिंह द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में लायन सुमिता, लायन सीमा, लायन सिंधु, लायन अंजली एवं लायन पूनम की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस जागरूकता सत्र से लगभग 100 विद्यार्थी लाभान्वित हुए।
इस अवसर पर यह संदेश दिया गया कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति सजग बनाते हैं तथा गंभीर बीमारियों की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
लायंस क्लब रांची समर्पण भविष्य में भी समाजहित में ऐसे जागरूकता एवं सेवा कार्यक्रम निरंतर आयोजित करता रहेगा।



