रजरप्पा प्रोजेक्ट में असम के सीएम सार्वजनिक सभा को करेंगे संबोधित

दुलमी: आजसू पार्टी के प्रधान कार्यालय बुध बाजार सिरू में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखण्ड अध्यक्ष पंकज कुमार एवं संचालन प्रखण्ड सचिव सुरेश पटेल ने किया। वहीं बैठक में बतौर मुख्य आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह हजारीबाग लोकसभा प्रभारी Vijay Kumar Sahu जी उपस्थित हुए। बैठक में हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से श्री Manish Jaiswal जी को भारी मतों से विजय बनाने को लेकर रणनीति तैयार की गई। बैठक को संबोधित करते हुए विजय कुमार साहू ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए भारी मतों से मनीष जायसवाल जी को हजारीबाग से जिताकर दिल्ली भेजने का कार्य करेंगे ताकि ताकि भारत विकसित राष्ट्र के श्रेणी में खड़ा हो सके। संबोधन के दौरान मुख्य अतिथि ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया की केंद्र सरकार और माननीय विधायक श्रीमती सुनिता चौधरी जी के उपलब्धि एवं राज्य सरकार के नाकामियों को जन जन तक पहुंचाएंगे।साथ ही कल दिन बुधवार को असम के लोकप्रिय मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा जी आगमन रजरप्पा प्रोजेक्ट में सुबह 9 बजे होना सुनिश्चित हुआ। जहां माननीय मुख्यमंत्री सार्वजनिक सभा को संबोधित करेंगे। जिसमें हजारों की संख्या में दुलमी प्रखण्ड से महिला व पुरुष कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे सफल बनाने को लेकर मंथन किया गया। इसके साथ ही दुलमी प्रखण्ड के प्रधान कार्यालय बुध बाजार सिरू में आगामी 16 मई को प्रातः 11 बजे चूल्हा प्रमुख एवं ग्राम प्रभारियों का सम्मेलन होना सुनिश्चित हुआ है। जिसकी भी तैयारी को लेकर रूप रेखा तैयार की गई। चूल्हा प्रमुख सम्मेलन माननीय विधायक रामगढ़ श्रीमती सुनिता चौधरी जी, लोकसभा प्रभारी विजय कुमार साहू जी, केंद्रीय सचिव ब्रह्मदेव महतो जी सहित अन्य भाजपा आजसू के वरीय नेता मौजूद रहेंगे। बैठक में मुख्य रूप से दुलमी उप प्रमुख धर्मधीर महतो, पूर्व उप प्रमुख धर्मधीर महतो, जिला उपाध्यक्ष राजकिशोर महतो, गजेंद्र चौधरी, बलराम महतो, दिलीप कुमार महतो, जिला प्रवक्ता प्रकाश प्रभाकर वरीय नेता प्रकाश महली, बालकृष्ण ओहदार, कार्यकारी अध्यक्ष ठाकुरदास महतो, बुद्धिजीवी मंच प्रखण्ड अध्यक्ष नंदू महतो, उप मुखिया मनेश्वर महतो, दामोदर प्रसाद,आदिवासी महासभा प्रखंड अध्यक्ष कारू राम मिस्त्री, श्रमिक संघ प्रखंड अध्यक्ष तापेश्वर महतो, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि बिहारी महतो,महिला मोर्चा प्रखण्ड अध्यक्ष लीलावती देवी, कार्यकारी अध्यक्ष मीना देवी, पंचायत समिति प्रतिनिधि सुजीत महतो, प्रकाश महतो, बैजनाथ ओहदार, सचिव वीणा देवी, नागेंद्र महतो, हलधर महतो, कुणाल सिंह, वरुण महतो,मनोज महतो, विजय महतो, सीडी महतो, सुदलनाथ महतो, भीम महतो, संजय महतो, कामेश्वर ठाकुर, राजेंद्र महतो, मिरित्युंजय महतो, रामफल महतो, अर्जुन महतो,अनुलाल गंझू , बासुदेव महतो, प्रशांत महतो, देवेंद्र महतो, रवि रतन महतो, नरेंद्र महतो, अनिरुद्ध महतो सहित अन्य भारी संख्या में आजसू पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *