विस चुनाव में मंत्री शिवराज सिंह चुनाव प्रभारी सह प्रभारी हेमंत विश्व शरमा की नियुक्ति

रांची: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवम केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के निर्देश पर झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव की दृष्टि से चुनाव प्रभारी एवम सह प्रभारी की नियुक्ति की गई है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश के चुनाव प्रभारी एवम असम सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शरमा सह प्रभारी बनाए गए हैं।
प्रदेश भाजपा ने दोनो नियुक्तियों का स्वागत एवम अभिनंदन किया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि दोनो नेता अनुभवी ,परिश्रमी और कुशल संगठनकर्ता हैं।
श्री मरांडी ने कहा कि शिवराज सिंह जी एवम हेमंत विश्व शरमा जी ने झारखंड के लोकसभा चुनाव में भी खूब पसीना बहाया है। तपती गर्मी में कई सभाओं को संबोधित किया।
कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में इनके अनुभवों,कार्य कुशलता और प्रत्यक्ष मार्गदर्शन का लाभ पार्टी को मिलेगा।
कहा कि चुनाव प्रभारी एवम सह प्रभारी के मार्गदर्शन में भाजपा प्रदेश की भ्रष्ट , निकम्मी ठगबंधन सरकार को उखाड़ फेंकते हुए प्रदेश में मजबूत डबल इंजन सरकार बनाएगी।
नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने स्वागत अभिनंदन करते हुए कहा भाजपा विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। जनता ने लोकसभा चुनाव में ही इंडी एलायंस को सबक सीखा चुकी है।
उन्होंने कहा कि शिवराज जी एवम हेमंत विश्व शरमा जी के मार्गदर्शन में पार्टी रिकॉर्ड मतों से प्रदेश में सरकार बनाएगी।
स्वागत करने वालों में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ,निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश,प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा,मनोज सिंह सहित अन्य शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *