नवनियुक्त प्रखंड कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों को दिया गया नियुक्ति पत्र

रांची: रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर तमाड़ प्रखंड में संगठन सृजन अभियान की एक बैठक डोरेया मोड़ स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में नवनियुक्त प्रखंड कमेटी के पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिया गया । बैठक की अध्यक्षता तमाड़ प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय सेठ ने किया। बैठक का संचालन जिला महासचिव बुधराम मुंडा ने किया।
बैठक के मुख्य अतिथि रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ राकेश किरण महतो उपस्थित हुए। अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष ने कहा तमाड़ प्रखंड में आम जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप हमें काम करना होगा। साथ ही, कांग्रेस पार्टी के संगठन को पूरे प्रखंड में मजबूती प्रदान की जाएगी। पंचायत से लेकर बूथ कमेटी तक पार्टी को मजबूत करना है। राहुल गांधी जी जिन मुद्दों को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर लड़ रहे हैं उन मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाना सभी कांग्रेस जनों का दायित्व है। वर्तमान राजनीतिक परिवेश में संविधान की रक्षा करना कांग्रेस जनों के लिए चुनौती है जिसे हमें डटकर सामना करना है। जिला अध्यक्ष ने नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि अजय साहू,अशोक महतो, फूलचंद मुंडा, जिला उपाध्यक्ष विनोद सिंह, खगेश महतो, लालू महतो, अर्जुन सेठ, लखिंदर महतो, माझी राम महतो, उदय मुंडा,शंकर मुंडा,अरमान अंसारी, शमशाद अंसारी , गौतम गोंझू, कृष्णा महतो, दिगंबर लोहार, गुरु चरण मुंडा, शत्रुघ्न महतो, करमी देवी, धर्म सिंह महतो सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *