श्री राधा- कृष्ण मंदिर में 2 हजार श्रद्धालुओं के बीच अन्नपूर्णा महाप्रसाद का हुआ वितरण

रांची :श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग मे श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम में 220 वां श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद  का आयोजन किया गया। आज का महाप्रसाद लोहरदगा निवासी धर्मेंद्र प्रसाद एवं उनके परिवार के सौजन्य से 101 किलो दूध का केसरिया खीर का महाप्रसाद श्रद्धालुओं के बीच वितरित किया गया। अन्नपूर्णा महाप्रसाद का विधिवत भोग दोपहर 12:30 बजे मंदिर के पुजारी अरविंद कुमार पांडे द्वारा लगाई गई, तत्पश्चात मंदिर परिसर में उपस्थित दो हज़ार से भी अधिक श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। आज के महाप्रसाद में केसरिया खीर, आलू चिप्स का पैकेट का वितरण किया गया। तत्पश्चात 2 घंटे तक भजन- कीर्तन कार्यक्रम में ट्रस्ट के भजन गायकों ने कृष्ण दरबार में मनमोहक भजनों से भक्तों को  अमृत गंगा का रसपान कराते हुए  खूब झुमाया। तथा श्री राधा कृष्ण के जयकारा एवं भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया तथा भक्तगण भक्ति रस में डूब गए। तत्पश्चात सामूहिक रूप से महाआरती की गई‌। ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि संस्था द्वारा श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम श्री राधा कृष्ण मंदिर परिसर मे आज अन्नपूर्णा महाप्रसाद एवं भजन संध्या में आज सुबह से ही श्रद्धालुओं का भीड़ लगा रहा। तथा भगवान श्री राधा कृष्ण मंदिर मे 7 हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। इस अवसर पर-डुंगरमल अग्रवाल,निर्मल जालान, विजय कुमार अग्रवाल,सज्जन पाडिया,राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल,शिवभगवान अग्रवाल, पूरणमल सर्राफ,नन्द किशोर चौधरी,संजय सर्राफ, विशाल जालान,बिष्णु सोनी, मधु जाजोदिया, पवन पोद्दार,नवल टिबडेवाल, चन्द्रदीप साहु, हरीश कुमार, धीरज गुप्ता,परमेश्वर साहु,बसंत वर्मा, महेश वर्मा, सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *