बोकारो जिला स्तर पर 101 करोड़ 83 लाख 97 हजार रुपए की राशि का उद्घाटन व शिलान्यास किया गया

बोकारो – झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह 2025 के तहत राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में 11 नवंबर से 15 नवंबर तक संपूर्ण राज्य में रजत जयंती उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 15 नवंबर को कैंप टू स्थित शिबू सोरेन स्मृति भवन (टाउन हॉल) में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सूबे के पेयजल , स्वच्छता एवं मध निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद शामिल हुए। विशिष्ट अतिथि में चंदनकियारी विधायक उमाकांत रजक , बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह, झारखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्षा बेबी देवी एवं जिला परिषद अध्यक्षा सुनीता देवी शामिल हुई। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात उपायुक्त अजय नाथ झा द्वारा स्वागत संबोधन किया गया, जिसमें उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय कार्यक्रम में बोकारो जिले के कुल 341 करोड़ 60 लाख 27 हजार रुपए राशि की योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया गया एवं जिले में जिला स्तर पर मंत्री एवं विधायक द्वारा जिला स्तर पर कुल 45 योजनाओं में 101 करोड़ 83 लाख 97 हजार रुपए राशि की योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया जाएगा। साथ जनसेतु एप की विस्तार से जानकारी दिया झारखंड स्थापना दिवस पर मंत्री योगेंद्र प्रसाद द्वारा जिला स्तर पर 42 करोड़ 99 लाख 9 हजार रुपए की राशि का उद्घाटन एवं 58 करोड़ 84 लाख 88 हजार रुपए की राशि का शिलान्यास किया गया। इस तरह दोनों मिलकर 101 करोड़ 83 लाख 97 हजार रुपए की राशि का उद्घाटन व शिलान्यास किया गया, जिसमें ग्रामीण विकाश विशेष प्रमंडल बोकारो, नगर निगम चास, एन.आर.ई.पी. विभाग, भवन प्रमंडल विभाग एवं लघु सिंचाई विभाग के कुल 45 योजनाएं शामिल है, जिसमें 30 योजनाओं का उद्घाटन एवं 15 योजनाओं का शिलान्यास किया गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य स्तर पर बोकारो जिले के कुल 91 योजनाओं में 341 करोड़ 60 लाख 27 हजार रुपए राशि का उद्घाटन एवं शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री के द्वारा किया गया, जिसमें 87 योजनाओं में से 269 करोड़ 76 लाख 52 हजार रुपए राशि का उद्घाटन एवं 71 करोड़ 83 लाख 75 हजार रुपए राशि का शिलान्यास किया गया, जिसमें ग्रामीण कार्य विभाग विशेष प्रमंडल बोकारो के कुल 4 योजनाएं, भवन भवन प्रमंडल बोकारो के कुल 4 योजनाएं, ग्रामीण कार्य विभाग बोकारो के कुल 79 योजनाएं एवं पथ प्रमंडल बोकारो के कुल 04 योजनाएं शामिल है।शिकायत का समयवद्ध एवं पारदर्शी निपटारण हेतु जनसेतु ऐप की शुरुआत मंत्री द्वारा बटन दबाकर शुरू किया गया है। इस ऐप में शिकायत की स्थिति का ऑनलाइन ट्रेस, कब दर्ज हुई विस्तार से इसकी जानकारी दिया जाएगा। साथ ही नई शिकायतें दर्ज करना जो किसी भी विभाग से संबंधित हो एवं ऑनलाइन अपलोड संबंधी दस्तावेज फोटो प्रमाण पत्र भी दर्शाया गया है। समस्या का समाधान तेज और सटीक हेतु जनसेतु एप की शुरुआत की गई है। इस ऐप के संबंध में मंत्री एवं बेरमो विधायक ने उपायुक्त के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह बहुत कार्य अच्छा है। इससे जिले की आम जनता की समस्या का निपटारण समय सीमा के अंदर होगा। इसमें मंत्री ने उपायुक्त श्री झा को निर्देश दिया कि इस ऐप की जानकारी हेतु ज्यादा से ज्यादा प्रचार करें ताकि दूर दराज के लोगों को इस ऐप की जानकारी हो सके तथा वह अपने अपने मोबाइल के माध्यम से अपने आवेदन की स्थिति को देख सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि इस ऐप की जानकारी हेतु ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी एवं पंचायत स्तर के पदाधिकारी गांव गांव जाकर इस ऐप के बारे में लोगों को बताए जानकारी दें।
मंत्री एवं विधायकगण जिला स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होने से पूर्व नया मोड़ बिरसा चौक स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती धूम धाम से मनाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *