संदेश प्रखंड अंतर्गत अखगांव पंचायत के सभी वार्ड सदस्यों ने मुखिया की हिटलरशाही व मनमानी के विरुद्ध दिया इस्तीफा

आरा/संदेश।* भोजपुर जिले के संदेश प्रखंड अंतर्गत अख़गांव पंचायत में भ्रष्टाचार व मुखिया द्वारा हिटलरशाही का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है।जहां अखगांव पंचायत के उप मुखिया समेत सभी वार्ड सदस्यों द्वारा मुखिया आशा देवी की मनमानी के खिलाफ जोरदार मोर्चा खोल दिया गया है।वहीं मंगलवार को अखगांव पंचायत के उप मुखिया समेत सभी वार्ड सदस्यों द्वारा संदेश बीडीओ को लिखित रूप से आवेदन देकर अपना इस्तीफा सौप दिया है।
गौरतलब हो कि भोजपुर जिले में कई ऐसे पंचायत हैं जहां मुखिया द्वारा हिटलरशाही व मनमाने तरीके से कार्यों को लेकर उप मुखिया समेत सभी वार्ड सदस्यों में आक्रोश जगजाहिर है।दिलचस्प बात तो यह है कि संदेश प्रखण्ड के अखगांव पंचायत में उप मुखिया अरुण सिंह समेत सभी वार्ड सदस्यों द्वारा मुखिया पर कई संगीन आरोप लगाते हुए अपना इस्तीफा बीडीओ को सौंप दिया गया है। उप मुखिया अरुण सिंह ने बताया कि पिछले 4 साल गुजर चुके हैं!लेकिन मुखिया आशा देवी के द्वारा उप मुखिया व वार्ड सदस्यों को किसी भी कार्यों की कोई जानकारी नहीं दी गई। मुखिया द्वारा हिटलरशाही व मनमाने ढंग से कार्य किया जा रहा है।कभी भी वार्ड सदस्यों की बैठक नहीं बुलाया गया। साथ ही कहा कि मुखिया आशा देवी के द्वारा आज तक कभी भी पंचायत में विकास कार्य करने के लिए कौन काम कहां होगा उनके द्वारा कभी भी आम सभा, ग्राम सभा ,वार्ड सभा की बैठक नहीं बुलाया गया। बल्कि फर्जी बैठक की रजिस्टर बनाकर सभी काम करवाया जा रहा है। वहीं वार्ड सदस्यों की मानें तो मनरेगा में मुखिया का लड़का फर्जी रजिस्टर बनाकर काम करवाता है। इसकी जांच कराई जाए।मुखिया के द्वारा कराए गए सभी योजनाओं में मनमानी व धांधली दिखाई देता है। जब कोई वार्ड सदस्य मुखिया के यहां जाकर कहता है कि मेरे वार्ड में काम करना है। तो मुखिया के द्वारा अभद्र व्यवहार करके भगा दिया जाता है। साथ ही कहा कि मुखिया कहीं काम करने नहीं जाती हैं। बल्कि मुखिया का बेटा मन्नू सिंह के द्वारा सभी योजनाओं पर भ्रष्ट तरीके से काम किया जाता है।हैरानी कि बात तो यह है कि हम लोग बार-बार संदेश प्रखंड विकास पदाधिकारी के यहां आवेदन देते हैं। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होता है। इसलिए हम लोग सामूहिक रूप से इस्तीफा दे रहे हैं।वहीं वार्ड सदस्य लक्ष्मी चौधरी ने कहा सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए सर्व चालू है। किसे प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जाएगा ।लेकिन मुखिया के पुत्र मनु सिंह के द्वारा दलाल बहाल कर लोगों को पंचायत में घूम घूम कर गरीबों से झांसा में डालकर पैसा लिया जा रहा है। जबकि सरकार का निर्देश है कि मिट्टी के मकान वाले को आवास योजना का लाभ देना है। लेकिन मुखिया की मनमानी के कारण पक्के मकान वाले को सूची में नाम दर्ज करवाया जा रहा है। वार्ड सदस्यों द्वारा मुखिया पर आरोप लगाया गया कि विरोध करने पर अभद्र व्यवहार किया जाता है।उप मुखिया समेत सभी वार्ड सदस्यों ने बीडीओ को अपना इस्तीफा देकर पूरे मामले की जांच पड़ताल कर न्याय की गुहार लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *