20 जून को भी सारे स्कूल बंद रहेंगे,डीसी ने दिए आदेश

रांची : राजधानी रांची में कल यानी 20 जून को भी सारे स्कूल बंद रहेंगे। मूसलाधार बारिश की संभावना को देखते हुए रांची DC मंजूनाथ भजंत्री ने तमाम स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है। संबेधित अधिसूना में कहा गया है कि भारी बारिश की संभावना के मद्देनजर स्कूली छात्राओं के सुरक्षा के लिहाज से कल यानी 20 जून को रांची में संचालित सभी कोटि के सरकारी/गैर सरकारी सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी निजी विद्यालयों में क्लास KG से क्लास 12 तक के स्कूल को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग, भारत मौसम विज्ञान केन्द्र झारखण्ड, रांची के विशेष बुलेटिन को भारी बारिश के परिप्रेक्ष्य में रेड जोन की श्रेणी में रांची जिला को चिन्हित करते हुए भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गयी है। जिसके आलोक में जिला प्रशासन द्वारा स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। इससे पहले बारिश के चलते 19 जून को भी जिले के सारे स्कूलों को बंद कर दिया गया था।

आदेश का अनुपालन नहीं किये जाने पर संबंधित विद्यालय/संस्थान आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की सुसंगत धारा के तहत उत्तरदायी होंगे। DC मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा जिले के सभी प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, अवर विद्यालय निरीक्षक, क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी एवं प्रधानाध्यापक-सह- निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी, सभी कोटि के विद्यालय के प्राचार्य/प्रधानाध्यापक/प्रभारी प्रधानाध्यापक/संबंधित शिक्षक-शिक्षिका/संबंधित विद्यालय प्रधान एवं गैर सरकारी सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) प्रारंभिक/माध्यमिक एवं +2 उच्च विद्यालय/सचिव/प्रधानाध्यापक/प्रभारी प्रधानाध्यापक को आदेश पालन के लिए आवश्यक कार्यवाही करने को कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *