अहीर रेजिमेंट बनाने की मांग को लेकर अखिल भारतीय यादव महासंघ संघर्ष करेगा
रांची: अखिल भारतीय यादव महासंघ प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक कुमार यादव ने केंद्र की मोदी सरकार से अहीर रेजिमेंट बनाने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि हमलोग यह मांग बहुत दिनों से कर रहे हैं।लेकिन हमारे यादव परिवार के साथ छल किया गया है, धोखा दिया गया है। अब हम सबको एकजुट होने की जरूरत है। सभी यादव परिवार आपस में मिलकर रहें तभी हक अधिकार और सम्मान मिलेगा। जबतक अहीर रेजिमेंट नहीं बन जाता है तब तक महासंघ का संघर्ष जारी रहेगा।
वहीं दीपक यादव को यादव महासंघ के प्रदेश महासचिव बनने पर बधाई और शुभकामना दिया। दीपक यादव बांका जिले के रहने वाले हैं और रेल सरकारी कर्मचारी हैं। यादव समाज को एकजुट करने के लिए पिछले कई वर्षों से मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यादव उत्थान के लिए हम दीपक यादव के विचारों से काफी प्रभावित हैं और हमें गर्व भी हैं कि एक रेलवे कर्मचारी होकर भी यादव महासंघ में जुड़कर काम कर रहे हैं। दीपक यादव का विचारधारा मेरे जैसा ही है। इनका भी सपना है 2029 तक भारत का प्रधानमंत्री यादव समाज से बनाने की है। आजादी के 77 साल बाद भी कोई भी यादव परिवार से प्रधानमंत्री राष्ट्रपति या किसी को भारत रत्न यादव परिवार को नहीं मिला है। यही नहीं आजादी के पहले से अहीर रेजिमेंट का मांग भी पूरा नहीं हुआ है।

