लोजपा (रामविलास)के सभी पांचों सांसदों को किया सम्मानित

पटना।”रहनुमाओं की अदाओं पर फिदा है दुनियां!इस बहकती हुई दुनियां को संभालों यारों!कौन कहता है कि आसमां में सुराग हो नहीं सकता!एक पत्थर तो तबीयत से उछालों यारों!उक्त बातें केन्द्रीय मंत्री व लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान ने कही।वे गुरुवार को दिल्ली में बिहार से जीते सभी सांसदों के सम्मान समारोह में बोल रहे थे।उन्होंने कहा कि लोजपा(रामविलास) को लोकसभा चुनावों में बिहार में एनडीए के द्वारा पांच सीटे मिली थी।वहीं बिहार में सभी एनडीए गठबंधन के दलों के साथ मिलकर पार्टी ने कुल पांच सीटे जीतकर 100% रिजल्ट दिया है।चिराग पासवान ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष समेत सभी पार्टी के साथियों को धन्यवाद दिया।गौरतलब हो कि बिहार में शानदार प्रदर्शन के उपरांत गुरुवार को दिल्ली स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब के सभागार में लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास दिल्ली प्रदेश द्वारा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान के साथ-साथ अन्य पार्टी के सभी सांसदों का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।जिसमें सभी सांसदों का भव्य स्वागत पार्टी के कार्यकर्ताओं व नेताओं द्वारा किया गया।समारोह में देश के कोने-कोने से पार्टी के सभी वरीय नेताओं ने हिस्सा लिया। इस मौके पर पार्टी के सांसदों में वीणा देवी, अरुण कुमार भारती, राजेश वर्मा व शांभवी चौधरी ने कार्यक्रम को संबोधित किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष व मंत्री चिराग पासवान ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन सबसे महत्वपूर्ण दिन है। आज ही के दिन पार्टी को कमजोर किया गया था।पार्टी टूटी थी, मेरा सिंबल फ्रिज हो गया था। पार्टी का ऑफिस छीन लिया गया था। जब रामविलास पासवान जी ने 2020 में पार्टी की स्थापना की थी। 2009 में जब हमारे पिताजी पार्टी से लड़े और हार गए। इसके बावजूद लगातार पार्टी के प्रति समर्पित होकर काम किया। और उनकी इसी मेहनत व संघर्ष का परिणाम था कि 2014 में पार्टी ने अप्रत्याशित जीत हासिल की। उसे समय 7 सीटों पर चुनाव लड़ी और 6 सीटों पर जीत हासिल किया। उन्होंने कहा कि इस बार हम पांच सीट पर लड़े, और 5 सीट जीत कर,100 प्रतिशत जीत प्रदर्शन किया गया।आज हमारे नेता और हमारे आदर्श जहां कहीं भी होंगे वह इस बात को लेकर खुश होंगे कि जिस ऊंचाइयों पर हमारे पार्टी को देखना चाहते थे।आज लोजपा (रामविलास )वहां पहुंच गई है। बल्कि नागालैंड में हमारे पार्टी का जो प्रदर्शन रहा दो विधायक हमारे नागालैंड में हैं। चिराग पासवान ने कहा कि आज देश का कोई ऐसा कोना नहीं है जहां रामविलास की मौजूदगी दर्ज न हो। हर प्रदेशों से आए हुए लोगों को मैं कहना चाहता हूं कि हर प्रदेश में चुनाव लड़ने की कार्यकर्ताओं और नेताओं की चाहत होती है। इसके लिए हम लोगों को विभिन्न प्रदेशों में अपने संगठन को मजबूत करना होगा। ताकि उन प्रदेशों में दूसरे बड़े दलों को महसूस हो कि हमसे वहां गठबंधन करने की आवश्यकता हो। पार्टी का बिहार में जैसे नेतृत्व कर रहे हैं राजू तिवारी जी वैसे ही हर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष से आग्रह करूंगा कि अपने-अपने राज्यों में पार्टी के संगठन को मजबूत करें। केंद्रीय मंत्री बनने के बाद ऐसा मुझे लगता है कि हर प्रदेशों में बतौर केंद्रीय मंत्री हमारा कार्यक्रम लगेगा। उस समय मंत्री होने के नाते मंत्रालय के कार्यों के साथ-साथ प्रदेश संगठन का भी जायजा लूंगा । श्री चिराग ने कहा कि पार्टी अब तेजी से अन्य प्रदेशों में भी विस्तारित की जाएगी। और वह दिन दूर नहीं जो पार्टी आप सबों के सहयोग से नई बुलंदियों को छूएगी। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेश भट्ट ने प्रेस को बताया कि इस ऐतिहासिक अवसर पर अन्य प्रदेशों के तमाम प्रदेश अध्यक्षों और अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ मुख्य रूप से बिहार से पार्टी के नेताओं में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शंकर झा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी डॉ शाहनवाज अहमद, कैफी कृष्ण कुमार सिंह हुलास पांडे संजय पासवान अशरफ अंसारी गबरू सिंह सत्येंद्र कुमार सिंह शंकर सिंह कुंदन पासवान अयोध्या पासवान विजय पांडे चुलबुल शाही डॉ अजय अमित कुमार रानू समेत सैकड़ो नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *