सरकार जनता की भावनाओं से खेल रही है : आजसू पार्टी

रांची : सरकार द्वारा पिछले चुनाव के समय जनता से किए गए वादों की वर्तमान हकीकत बताने के उद्देश्य से आजसू पार्टी द्वारा राज्य के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में जन जागरण पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। आज भी विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के अलग अलग पंचायतों में विधानसभा प्रभारी और पार्टी पदाधिकारियों द्वारा जन जागरण पदयात्रा का आयोजन किया गया। पार्टी पदाधिकारियों ने जनसभाओं और जन जागरण रथ में लगे एलईडी में चल रहे वीडियो के माध्यम से सरकार के झूठे वादों को जनता के सामने रखने का काम किया। पार्टी पदाधिकारी ने कहा कि ‘बिना दाम, काम नहीं’ की सरकारी कार्य संस्कृति, बढ़ती बेरोज़गारी, महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार के बढ़ते मामले, व्यवसायियों की दिन दहाड़े हत्या और मुख्यमंत्री के संरक्षण में दलालों एवं बिचौलियों का तांडव एवं अवैध खनन, बालू चोरी, कोयला चोरी, वन ज़मीन लूट जैसे घोटाले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शासन की महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ है। सरकार ने जनता के विश्वास को तोड़ने का काम किया है। सरकार जनता की भावनाओं से खेल रही है। सरकार की वादाख़िलाफियों का जवाब जनता इन्हें सत्ता से हटा कर देगी।
आजसू पार्टी का गुमला विधानसभा स्तरीय चूल्हा प्रमुख सम्मलेन सह शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन कल दिनांक 04 सितंबर दिन बुधवार को गुमला के बाईपास रोड स्थित स्वर्ण भूमि बैंक्वेट हॉल में किया जाएगा। मौके पर सभी चूल्हा प्रमुख पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो की उपस्थिति में अपने पद की शपथ ग्रहण करेंगे। पार्टी द्वारा विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में चूल्हा प्रमुख सम्मेलन सह शपथ ग्रहण समारोह का लगातार आयोजन किया जा रहा है। गुमला में होने वाले कार्यक्रम की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *