सरहुल शोभा यात्रा में खोड़ा दल को अजय तिर्की सम्मानित करेंगे
रांची: केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की ने कहा कि प्रकृति का पर्व सरहुल झारखंड सहित देश के कई राज्यों में मनाया जाता है।वहीं सिरमटोली सरना स्थल पर धूमधाम से सरहुल पूजा उत्सव मनाया जायेगा।इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। सिरम टोली सरना स्थल पर पहले आने वाले खोड़ा दल और पाहन को हमलोग सम्मानित करेंगे। प्रथम आने वाले दल को 11हजार,द्वितीय को 71सौ पर तृतीय स्थान पर आने वाले को 51 सौ रुपए का इनाम दिया जायेगा।
उन्होंने कहा कि सीएम हेमंत सोरेन सिरम टोली सरना स्थल पर दोपहर ढाई बजे आयेंगे। साथ ही यहां पर पूजा अर्चना करेंगे। सीएम खोड़ा दल को सम्मानित करेंगे।
उन्होंने कहा कि सिरम टोली सरना स्थल पर सभी लोग पूजा करने आए,यह अभी का है। सरहुल शोभा यात्रा का यहां पर स्वागत किया जायेगा।
अजय तिर्की के वोलेंटियर अजय तिर्की की फोटो लगे टी शर्ट पहनेंगे
सिरम टोली सरना स्थल पर अजय तिर्की के सभी वोलिंटियर मजबूती से मैदान में रहेंगे। जिससे किसी भी तरह की अप्रिय घटना नहीं हो।
सिरमटोली सरना स्थल पर रैंप मामले में लगातार आदिवासी संगठन विरोध कर रहा है। कुछ दिन पहले मानव श्रृंखला कर राज्य सरकार का विरोध प्रदर्शन किया था। इसके अलावा राज्य सरकार में शामिल आदिवासी मंत्री और विधायकों का शव यात्रा भी फिरायालाल चौक पर निकाल चुके है। कुछ आदिवासी संगठन काली पट्टी बांध कर सरहुल शोभा यात्रा में शामिल होंगे। इसको देखते हुए सिरम टोली सरना स्थल में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है।

