झारखंड में हर एक परिवार को लाह उत्पादन से जुड़ने की जरूरत : कृषि मंत्री

रांची : कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि झारखंड में हर एक परिवार को लाह उत्पादन से जुड़ने की जरूरत है. देश भर में लाह की बढ़ती मांग के मद्दे नजर ये किसानों के लिए आर्थिक समृद्धि का सबसे सशक्त माध्यम साबित हो सकता है .सिद्धको फेड और झास्को लैंपफ के जरिए 12 हजार किसानों को लाह उत्पादन का प्रशिक्षण दिया जाएगा . कृषि मंत्री बतौर मुख्य अतिथि झारखंड राज्य सहकारी लाह क्रय – विक्रय एवं आहरण संघ लिमिटेड में एक दिवसीय सहकारिता समागम को संबोधित कर रही थी . इस समागम के मौके पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण ,  कांफ्रेंस हॉल एवं भंडारण केंद्र का शिलान्यास और लैक संग्रहालय एवं मनोरंजन केंद्र का उदघाटन किया. इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में खिजरी विधायक राजेश कच्छप भी मौजूद थे .

कृषि मंत्री ने कहा कि बिहार के जमाने में इस संस्थान को लोग अपना दूसरा घर मानकर ही जुड़ते और प्रशिक्षण लेते थे. वहीँ खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि राज्य की कृषि मंत्री से किसानों को काफी उम्मीद है. इनके अंदर किसानों के लिए कुछ करने का जज्बा भी दिखता है . आज लाह उत्पादन के लिए सिर्फ कुसुम के पेड़ तक ही किसान सीमित नहीं है दूसरे पेड़ का सहारा लेकर भी लाह का बेहतर उत्पादन किया जा रहा है.कार्यक्रम में सहयोग समिति के निबंधक शशि रंजन , विशेष सचिव प्रदीप हजारी, झास्को लैंपफ़ के एम डी प्रकाश कुमार , सिद्धको फेड के एम डी राकेश कुमार , वेजफेड अभिनव मिश्रा सहित दूसरे अधिकारी मौजूद थे .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *