झारखंड में व्याप्त अराजकता के खिलाफ भाजपा का गांव से हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ शंखनाद, 19 से 23 नवंबर तक सभी प्रखंड मुख्यालय में उग्र आंदोलन का फैसला

रांची: झारखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार और अराजकता के खिलाफ अब भाजपा उग्र हो गई है। हेमंत सोरेन सरकार को घेरने के लिए गांव में आंदोलन करने का मन बनाया है। 19 से 23 नवंबर तक राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालय में जोरदार आंदोलन करने का फैसला लिया है। बुधवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए दीपक प्रकाश ने उक्त बातें कही। उन्होंने कहा की पूरे राज्य में आज भ्रष्टाचार की प्रकाष्टा है। उनको समर्थन कांग्रेस राजद और दे रही है। मंत्री से लेकर अधिकारी पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। साहेबगंज में अवैध खनन हुआ है। पहाड़ और पर्वत को सफाचट करने का काम सरकार ने किया है। वहां पर लगातार जनता के साथ भाजपा हमेशा आंदोलन करती रही है।
दीपक प्रकाश ने कहा कि वह कौन से चेहरे थे, अब अखबार की सुर्खियों में आने लगा है। साहेबगंज से मनिहारी फेरी किया गया। यह झारखंड की जनता के मन में प्रश्न है। रात में जहाज से ट्रांसपोटिंग की गई और आज भी हो रही है। जब जांच का  सवाल आया तो इसकी निपापोती का काम राज्य सरकर ने किया है। फेरी के स्टाफ की मौत हो गई।
राज्य की सरकार स्थानीय जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों पर मामला दर्ज नहीं किया गया। कमिश्नर ने इस घटना को प्रश्न वाचक किया है। आखिर किसके संरक्षण में साहेबगंज में फेरी हो रही है। मालवाहक की मौत मामले में कौन जिम्मेवार हैं, उसपर  302 के तहत मामला दर्ज़ होना चाहिए। पूरे घटना में रांची के बैठे हुए राजनेता का समर्थन मिला हुआ है।
उन्होंने कहा कि इसी रांची में ओनपौने दाम पर सेना की जमीन हड़पने का काम किया है। पहले की रजिस्ट्री को अवैध किया गया और नई रजिस्ट्री कराई गई। करीब एक सौ करोड़ की ऊपर की है और मात्र सात करोड़ में रजिस्ट्री की गई है। जबकि सरकारी रेट बीस करोड़ हैं।
इस खरीद में किसके पैसे लगे हुए हैं उसकी भी ईडी जांच करेगी।
उन्होंने कहा की यह राज्य पूरी तरह से करप्शन स्टेट बन गया है। इस राज्य में सरकार अपने काले कारनामे को छुपाने और अपराध और अपराधियों को छुपाने के लिए मई के बाद डाउनलोड करना बंद कर दिया है। क्योंकि यह सरकार अपराधियों को संरक्षण देने वाली समाज है। एसटी समाज के अधिकारों को छीनने का काम सरकार ने किया है। मई तक एक लाख से अधिक घटना घटी है। 52 सौ महिलाओं के साथ अनाचार की घटना घटी गई जबकि राज्य सरकार के रिकॉर्ड में मात्र चार हजार है।
सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम में सीएम नौकरी के नाम पर अंडा और मुर्गी पालन की बात कर रहे है
32 महीने में अपने क्या किया है।
सिर्फ विज्ञापन पर अपने चेहरे चमकने में यह सरकार लगी हुई है। यह पूरी तरह से फेलियोर सरकार है।
भाजपा ने तय किया है अराजकता के खिलाफ शंखनाद किया जाएगा। सभी प्रखंडों में 19  से 23 नवंबर तक जोरदार आंदोलन करने का संकल्प लिया है। इसमें पार्टी के नेता सांसद विधायक कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
श्री प्रकाश ने कहा 19  से 23 नवंबर तक सभी जिले में उग्र प्रदर्शन किया जायेगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *