राजधानी में छठ महापर्व की सफलता के बाद जिला प्रशासन चुनाव को लेकर अलर्ट
पटना।सूर्योपासना व लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के चौथे दिन उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के समय पटना डीएम द्वारा विशेष अपील की गई।उन्होंने वरीय अधिकारियों के साथ निरंतर भ्रमणशील रहकर विभिन्न छठ घाटों पर जाकर भीड़-प्रबंधन, सुरक्षा-व्यवस्था व यातायात-प्रबंधन का भौतिक निरीक्षण किया। गौरतलब
हो कि उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। डीएम द्वारा सभी छठव्रतियों, श्रद्धालुओं पदाधिकारियों, कर्मियों सहित समस्त जिलावासी को हार्दिक बधाई दी गई।वहीं उन्होंने
छठ महापर्व के आयोजन के उपरांत लोकतंत्र के महापर्व में सभी जिलेवासियों को अवश्य शामिलहोने की अपील की। डीएम ने कहा कि हम लोकतंत्र के इस उत्सव बिहार विधान सभा चुनाव को एक सुखद अनुभव बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। आप आगे आएँ व 6 नवम्बर को गर्व से वोट डालें। आपका एक-एक मत हमारे समृद्ध लोकतंत्र को एक नया आयाम देगा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा पटना के करीब 49 लाख मतदाताओं से अपील की गई है।
मेरा वोट–मेरा अधिकार,
मतदान जरूर करेंगे हम!



