चुनाव परिणाम के बाद पूरा इंडी ठगबंधन साफ हो जाएगा : आदित्य साहू

रांची: भाजपा प्रदेश कार्यालय में शनिवार को प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने प्रेस वार्ता कर कहा कि 18वीं लोकसभा के जनप्रतिनिधियों को चुनने के लिए पिछले डेढ़ महीनों से चल रही मतदान प्रक्रिया का सातवां और अंतिम चरण आज संपन्न हो गया।
उन्होंने कहा कि झारखंड में भी चार चरणों में मतदान निर्धारित था। चौथे से लेकर सातवें चरण तक में झारखंड की 14 लोकसभा क्षेत्र के चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए।
राज्य के एक विधानसभा क्षेत्र गांडेय की खाली सीट पर भी उपचुनाव संपन्न हुए।
आज संताल परगना के तीन लोकसभा क्षेत्र गोड्डा, दुमका और राजमहल में मतदान की प्रक्रिया संपन्न हुई, जिसमें मतदाताओं ने भारी संख्या में मतदान किया है।
मतदान के बाद को सूचनाएं मिली हैं, उसमे औसत मतदान का प्रतिशत 65% से ज्यादा रहा।
आज के मतदान के लिए प्रदेश भारतीय जनता पार्टी मतदाताओं का हृदय से आभार प्रकट करती है।
भाजपा चुनाव आयोग एवं प्रशासनिक, पुलिस पदाधिकारियों, कर्मचारियों का भी इस तपती गर्मी में शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित कराने के लिए आभार प्रकट करती है।

भाजपा प्रेस मीडिया के साथियों का भी धन्यवाद एवं आभार करती है, जिन्होंने कठिन परिश्रम से छोटी बड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरों को जनता के बीच पहुंचाया।

मतदान में महिला और युवा मतदाताओं में उत्साह देखा गया। बूथों पर लंबी कतारें ये बता रही कि जनता ने तीसरी बार मोदी सरकार बनाने केलिए मतदान किया है।

2019 के चुनाव में जनता के आशीर्वाद से राज्य की 12 सीटें एनडीए को मिली थी। जिस प्रकार से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने गांव, गरीब किसान, मजदूर दलित, आदिवासी वंचित पिछड़े सभी वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा। हर चौखट तक विकास की किरणे पहुंचाई।

साथ ही, देश का सांस्कृतिक गौरव बढ़ाया। अंतराष्ट्रीय स्तर पर भारत का सम्मान बढ़ाया। ये सारे प्रयास जनता के दिलों को छूने वाले हैं। मोदी की यह गारंटी जनता को पसंद आई।

साथ ही इंडी एलायंस ने पूरे देश और झारखंड में भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों का समर्थन किया। झूठे वादों और झूठे नैरेटिव से जनता को दिग्भ्रमित किया। यह जनता को पसंद नही आई।

*राज्य के आदिवासी दलित, पिछड़े सभी वर्गों में राज्य सरकार के प्रति गहरा असंतोष था, जिसको जनता ने वोट के माध्यम से चोट किया है।
इंडी ठगबंधन इस चुनाव में पूरी तरह 0 पर आउट हो रहा है। चुनाव के पहले ही कांग्रेस साफ हो गई थी। ठगबंधन हाफ हो गया था। चुनाव परिणाम के बाद पूरा इंडी ठगबंधन साफ हो जाएगा।
इस अवसर पर प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, प्रदेश मंत्री सरोज सिंह, प्रदेश प्रवक्ता अविनेश कुमार सिंह, एवम तारिक इमरान भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *