अभाविप रांची महानगर ने स्नातक सेमेस्टर चार भूगोल की कॉपियां गायब को लेकर किया प्रदर्शन
रांची :अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रांची महानगर के द्वारा रांची विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में अभाविप कार्यकर्ताओं के द्वारा स्नातक सेमेस्टर 4 भूगोल की कॉपियां गायब होने के संबंध में प्रिंट मीडिया के द्वारा सूचना प्राप्त होने के संबंध में विरोध प्रदर्शन एवं आंदोलन किया गया किया गया।साथी साथ विभिन्न शैक्षणिक मुद्दों को लेकर के आक्रोश जाहिर किया।
महानगर मंत्री तुषार दुबे ने कहा कि भूगोल विभाग सेमेस्टर 4 की उत्तर पुस्तिका के गायब होने और उसके कारण परीक्षा परिणाम में हो रही देरी पर तत्काल संज्ञान लिया जाए तथा इस गंभीर लापरवाही के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों पर सख्त कार्रवाई की जाए यह घटना स्पष्ट करती है कि विश्वविद्यालय का परीक्षा विभाग एवं परीक्षा नियंत्रक अपनी जिम्मेदारी को लेकर गंभीर नहीं।
केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य दिशा जी ने कहा कि रांची वूमेन’एस कॉलेज के बायोटेक्नोलॉजी विभाग सत्र 2022-26 के सेमेस्टर 4 की परीक्षा परिणाम में हो रही देरी को तुरंत दूर किया जाए तथा सेमेस्टर 5 की परीक्षा शीघ्र आयोजित की जाए। साथ ही साथ जैन कॉलेज में RUSA के फंड में हुए घोटाले की उच्च स्तरीय जांच कराया जाए तथा दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाए।
आज के इस आंदोलन एवं प्रदर्शन में विद्यार्थी परिषद के एसएफएस सह संयोजक अनिकेत सिंह,हर्ष राज,गोपाल चौहान,आनंद राय,कुमकुम गुप्ता एवं सैकड़ो विद्यार्थी उपस्थित रहे।



