दर्दनाक हादसा !तेज रफ़्तार के स्कार्पियो ने पुलिसकर्मियों को रौंदा, एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
पटना ये दर्दनाक हादसा राजधानी पटना से है! जहां बुधवार की देर रात अटल पथ पर भीषण दुर्घटना हुई है। तेज रफ्तार से जा रहे एक चार पहिया वाहन ने तीन पुलिसकर्मियों को कुचल दिया! घायल पुलिस कर्मियों में एक दरोगा, एक एएसआई और एक महिला कांस्टेबल शामिल हैं। ये भीषण घटना एस के पुरी थाना क्षेत्र का है। गौरतलब हो कि जहां पटना पुलिस वाहन चेकिंग अभियान में लगी थी।वहीं रात 10:30 बजे से 12:30 बजे तक विशेष अभियान शुरू किया गया था।इसी दौरान देर रात चार पहिया वाहन ने वाहन चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों पर गाड़ी चढ़ा दी। मौके पर अफरा तफरी मच गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पटना एसएसपी समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घायल पुलिस कर्मियों को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत अति गंभीर है। एसपी ने बताया कि पुलिसकर्मियों को टक्कर मारने वाले वाहन का चालक फरार हो गया है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।

