गोइलकेरा थाना क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़,एक नक्सली ढेर

रांची : झारखंड में पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोइलकेरा में पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ चल रही है। यह मुठभेड़ रेलापारल गांव स्थित बुरजूवा पहाड़ी पर रविवार को सुबह से हो रही है। इस घटना की पुष्टि पश्चिमी सिंहभूम जिले के एसपी राकेश रंजन ने भी कर दी है।
मुठभेड़ में भाकपा-माओवादी का जोनल कमांडर अमित हांसदा उर्फ अपटन मारा गया। उस पर झारखंड सरकार ने 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। चाईबासा एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में नक्सली संगठन के सक्रिय सदस्य मौजूद हैं, जिसके बाद पुलिस टीम ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया।पुलिस की घेराबंदी के दौरान नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गई। सुरक्षाबलों ने पूरे पहाड़ी क्षेत्र को घेर लिया है और नक्सलियों के भागने के रास्ते बंद करने की कोशिश की जा रही है। चाईबासा से एसपी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और अतिरिक्त बल को भी इलाके में भेजा गया है। मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया गया है, लेकिन अभी तक उसकी पुष्टि नहीं हुई है। समाचार लिखे जाने तक मुठभेड़ जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *