झारखंड में 27 और 28 अक्टूबर को कई जिलों में बारिश होने की संभावना

रांची, 22 अक्टूबर राज्य के विभिन्न जिलों में 27 और 28 अक्टूबर को हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। राज्य के जिन जिलों में 27 अक्टूबर को बारिश होने की संभावना है उनमें उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी जिलों के अलावा 28 अक्टूबर को उत्तर-पूर्वी और दक्षिणी जिले शामिल हैं।मौसम विभाग के अनुसार झारखंड के उत्तर-पूर्वी हिस्से के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिसका असर आने वाले समय में राज्य भर में मौसम में परिवर्तन के रूप में दिखाई देगा। विभाग के अनुसार आने वाले पांच दिनों के दौरान राज्य में अधिकतम तापमान में कोई परिवर्तन नहीं होगा, जबकि अगले तीन दिनों के बाद न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *