दुर्गा पूजा का मेला देखने आई महिला चार साल के बेटे और नौ साल के भतीजे के साथ लापता, पुलिस तलाश में जुटी

दुमका : झारखंड के दुमका में दुर्गा पूजा के दौरान मेला देखने आई एक महिला अपने चार वर्षीय बेटे और नौ वर्षीय भतीजे के साथ लापता हो गई। महिला की पहचान राखी कुमारी के रूप में हुई है। वह पाकुड़ जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बलियाडंगाल गांव की रहने वाली है। घटना के बाद परेशान पति विक्रम सिंह ने हुनगर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस तीनों की तलाश में जुटी है।
मिली जानकारी के अनुसार, 19 अक्टूबर को विक्रम सिंह अपनी पत्नी राखी कुमारी, बेटे, भतीजे और भतीजी के साथ कार से दुमका आए थे। विक्रम सिंह ग्रीनलैंड वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड में चालक के पद पर कार्यरत हैं।
उन्होंने पत्नी के मोबाइल पर फोन किया, लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ मिला।
फिलहाल महिला और दोनों बच्चों के लापता होने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच करते हुए उनकी तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *