युवक को अगवा कर पिटाई करने का मामला

रांची : झारखंड की राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र में एक युवक को अगवा कर करीब 12 घंटे तक बंधक बनाने और बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि तीन लोगों ने उसे कमरे में बंद कर बेल्ट, रसोई गैस के पाइप और बांस के डंडों से पीटा। आरोपियों की मंशा उसकी हत्या कर शव को सेप्टिक टैंक में छिपाने की थी। हालांकि, देर रात आरोपियों के सो जाने पर युवक वेंटिलेटर के रास्ते भागने में सफल रहा।
पीड़ित की पहचान 29 वर्षीय लक्ष्मण गोप के रूप में हुई है। वह दुर्गा कॉलोनी, रवि स्टील, कमड़े का रहने वाला है। उसके पिता का नाम स्वर्गीय कालू गोप बताया गया है। लक्ष्मण की शिकायत पर रातू थाना में शत्रुधन सिंह, उसके भगिना छोटू सिंह और प्रकाश गिरी के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *