22 अक्टूबर गुरुवार का राशिफल एवं पंचांग,पढ़िए आज आपके भाग्य में क्या है…..

मेष राशि : चू, चे, चो, ल, ली, लू, ले, लो,अ।आपके जीवन-साथी का प्यारा बर्ताव आपका दिन ख़ुशनुमा बना सकता है। आप पैसा बना सकते हैं, बशर्ते आप अपनी जमा-पूंजी पारम्परिक तौर पर निवेश करें। आज के दिन आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यथार्थवादी रवैया अपनाएँ और जो आपकी ओर मदद का हाथ बढ़ाएँ, उनसे किसी चमत्कारकी उम्मीद न करें। आज प्यार के नज़रिए से दिन काफ़ी विवादास्पद रहेगा। आज के दिन क़िस्मत आपका साथ देगी और आपको लाभ होगा, क्योंकि आप सही समय पर सही जगह उपस्थित होंगे। इस राशि के बच्चे आज खेलकूद में दिन बिता सकते हैं, ऐसे में माता-पिता को उनपर ध्यान देना चाहिए क्योंकि चोट लगने की संभावना है। जीवनसाथी की ख़राब सेहत के चलते आप चिंताग्रस्त हो सकते हैं।*
उपाय :- श्री लक्ष्मी-नारायण मंदिर में प्रसाद चढ़ा कर ग़रीबों को खाने की सामग्री बांटने से फैमिली लाइफ अच्छी रहेगी।
*
वृषभ राशि : इ, उ, ए, ओ, ब, बी ,बू, बे ,बो।किसी पुराने दोस्त से मुलाक़ात आपका मन ख़ुश कर देगी। धन की आवाजाही आज दिन भर होती रहेगी और दिन ढलने के बाद आप बचत करने में भी सक्षम हो पाएंगे। दूसरों को प्रभावित करने की आपकी क्षमता आपको कई सकारात्मक चीज़ें दिलाएगी। हर बात पर प्यार का दिखावा करना ठीक नहीं है इससे आपका रिश्ता सुधरने की जगह बिगड़ सकता है। आपमें बहुत-कुछ हासिल करने की क्षमता है- इसलिए अपने रास्ते में आने वाले सभी मौक़ों को झट-से दबोच लें। अपने समय की कीमत समझें, उन लोगों के बीच रहना जिनकी बातें आपके समझ में नहीं आती हैं गलत है। ऐसा करना भविष्य में आपको परेशानियों के अलावा कुछ नहीं देगा। जीवन की सबसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में आपको अपने जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा।*
उपाय :- लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए चलते पानी में तांबे का सिक्का बहाए।
*
मिथुन राशि : का,की , कु, घ, ङ ,छ, के, को, ह।आज आप ख़ुद को सुकून में और ज़िंदगी का लुत्फ़ उठाने के लिए सही मनोदशा में पाएंगे। आज बिना किसी की मदद के ही आप धन कमा पाने में सक्षम होंगे। ऐसे विवादास्पद मुद्दों पर बहस करने से बचें, जो आपके और प्रियजनों के बीच गतिरोध पैदा कर सकते हैं। यह दिन प्रसन्नता और ज़िन्दादिली के साथ किसी ख़ास संदेश को भी देगा । जो लोग अब तक बेरोजगार हैं उन्हें अच्छी जॉब पाने के लिए आज और अधिक मेहनत करने की जरुरत है। मेहनत करके ही आप सही परिणाम पा पाएंगे। यात्रा और शिक्षा से जुड़े काम आपकी जागरुकता में वृद्धि करेंगे। आपको महसूस होगा कि आपका वैवाहिक जीवन बहुत ख़ूबसूरत है।*
उपाय :- शिवलिंग पर जल चढ़ाने से पारिवारिक खुशियाँ बढ़ेंगी।
*
कर्क राशि : ही, हू, हे, हो, डा, डी ,डू, डे,डो।आज के दिन किए गए दान-पुण्य के काम आपको मानसिक शान्ति और सुकून देंगे। किसी करीबी दोस्त की मदद से आज कुछ करोबारियों को अच्छा-खासा धन लाभ होने की संभावना है। यह धन आपकी कई परेशानियों को दूर कर सकता है। बच्चे भले ही आपका ध्यान अपनी ओर आकर्षित करना चाहते हों, लेकिन साथ ही ख़ुशियों की वजह भी साबित होते हैं। किसी से अचानक हुई रुमानी मुलाक़ात आपका दिन बना देगी। जो कला और रंगमंच आदि से जुड़े हैं, उन्हें आज अपना कौशल दिखाने के लिए कई नए मौक़े मिलेंगे। आज के दिन शुरू किया गया निर्माण का कार्य संतोषजनक रूप से पूरा होगा। वैवाहिक जीवन में सब कुछ अच्छा महसूस होगा।*
उपाय :- पारिवारिक जीवन को अच्छा रखने के लिए बिस्तर पर क्रीम रंग की चादर का प्रयोग करें।
*
सिंह राशि : मा, मी, मू, में, म़ो, ट, टी, टू, टे।अपने जीवनसाथी के मामले में ग़ैर-ज़रूरी टांग अड़ाने से बचें। अपने काम-से-काम रखना बेहतर रहेगा। कम-से-कम दख़ल दें, नहीं तो इससे निर्भरता बढ़ सकती है। जेवर और एंटीक में निवेश फ़ायदेमंद रहेगा और समृद्धि लेकर आएगा। किसी पारिवारिक भेद का खुलना आपको चकित कर सकता है। अपने प्रिय से दूर होने के बावजूद आप उसकी मौजूदगी महसूस करेंगे। आज कार्यालय में आपको कुछ अच्छा समाचार सुनने को मिल सकता है। इस राशि के जातक खाली वक्त में आज किसी समस्या का समाधान निकालने की कोशिश कर सकते हैं। आपका जीवनसाथी बिना जाने कुछ ऐसा ख़ास काम कर सकता है, जिसे आप कभी भुला नहीं पाएंगे।*
उपाय :- अपने इष्टदेव की सोने की मूर्ति बनाकर घर में स्थापित करके रोज़ाना पूजा करने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
*
कन्या राशि : टो,पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, प़ो।पिता आपको जायदाद से बेदख़ल कर सकते हैं। लेकिन निराश न हों। ध्यान रखें कि संपन्नता दिमाग़ को ज़ंग लगा देती है और कठिनाई उसे पैना करती है। आप ख़ुद को नए रोमांचक हालात में पाएंगे- जो आपको आर्थिक फ़ायदा पहुँचाएंगे। परिवार के लोगों से अपनी परेशानियां साझा करके आप हल्का महसूस करते हैं, लेकिन कई बार आप अपने अहम को आगे रखकर घर वालों को जरुरी बातें नहीं बताते। आपको ऐसा नहीं करना चाहिए ऐसा करके परेशानी और भी बढ़ेगी कम नहीं होगी। ज़िन्दगी की भाग-दौड़ में आप ख़ुद को ख़ुशनसीब पाएंगे, क्योंकि आपका हमदम वाक़ई सबसे बेहतरीन है। तनख़्वाह में बढ़ोतरी आपको उत्साह से भर सकती है। यह वक़्त अपनी सभी निराशाओं और परेशानियों को मिटाने का है। दिल के करीबी लोगों के साथ आपका वक्त बिताने का मन करेगा लेकिन आप ऐसा कर पाने में सक्षम नहीं हो पाएंगे। वैवाहिक जीवन में गर्मजोशी और गर्म खाने की बहुत एहमियत है; आप आज दोनों का ही लुत्फ़ उठा सकते हैं।*
उपाय :- लाल रंग के वस्त्र अधिक धारण करने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
*
तुला राशि : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते।कोई अच्छी ख़बर मिल सकती है। जिन लोगों ने किसी से उधार लिया है उन्हें आज किसी भी हालत में उधार चुकाना पड़ सकता है जिससे आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर हो जाएगी। आज के दिन बिना कुछ ख़ास किए आप आसानी से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में क़ामयाब रहेंगे। आप आज प्यार की मनोदशा में होंगे- और आपके लिए काफ़ी मौक़े भी होंगे। आपका रचनात्मक काम आस-पास के लोगों को अचरज में डाल देगा और आपको काफ़ी सराहना मिलेगी। इस राशि के जातक आज के दिन अपने भाई-बहनों के साथ घर पर कोई मूवी या मैच देख सकते हैं। ऐसा करके आप लोगों के बीच प्यार में इजाफा होगा। आज आपका वैवाहिक जीवन हँसी-ख़ुशी, प्यार और उल्लास का केन्द्र बन सकता है।उपाय :- किन्नरों(बुध नपुंसक है) का भूलकर भी अपमान न करें व यथाशक्ति इनको दान देने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।*
वृश्चिक राशि : तो,न, नी, नू, ने, नो, या, यी , यु।आज आप खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं, जो आपको तन्दुरुस्त बनाए रखेगा। आज आपको अपने भाई या बहन की मदद से धन लाभ होने की संभावना है। दोस्त और क़रीबी लोग मदद के लिए आपकी ओर हाथ बढ़ाएंगे। सैर-सपाटे पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है, जो आपकी ऊर्जा और उत्साह को तरोताज़ा कर देगा। इस राशि के जो लोग रचनात्मक कार्यों से जुड़े हैं उन्हें आज परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको महसूस हो सकता है कि रचनात्मक कार्य करने से बेहतर नौकरी करना था। कोई आध्यात्मिक गुरू या बड़ा आपकी सहायता कर सकता है। आपका जीवनसाथी वाक़ई आपके लिए फ़रिश्तों की तरह है और आपको आज यह एहसास होगा।
*
उपाय :- नौकरी/बिज़नेस में तरक्की हेतु गरीब कन्याओं में दूध की थैली बांटे।*
धनु राशि : ये,यो, भा, भी,, भू, ध,फ, ढ़, भे।दोस्तों का रुख़ सहयोगी रहेगा और वे आपको ख़ुश रखेंगे। बिन बुलाया कोई मेहमान आज घर में आ सकता है लेकिन इस मेहमान की किस्मत की वजह से आज आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। शाम को रसोई के लिए ज़रूरी चीज़ों की ख़रीदारी आपको व्यस्त रखेगी। आपको आज ही अपने प्रिय को दिल की बात बताने की ज़रूरत है, क्योंकि कल बहुत देर हो जाएगी। बहादुरी भरे क़दम और फ़ैसले आपको अनुकूल पुरुस्कार देंगे। खाली समय का सदुपयोग होना चाहिए लेकिन आप आज आप इस समय का दुरुपयोग करेंगे और इस वजह से आपका मूड भी खराब होगा। जीवन साथी की किसी बात को गंभीरता से न लेने की स्थिति में विवाद हो सकता है।
*
उपाय :- गंगाजल को घर में छिड़कना पारिवारिक जीवन में सुख शांति देगा।*
मकर राशि : भो,ज, जी,जू,जे जो, खी,खू, खे, खो, गा, गी।किसी संत पुरुष का आशीर्वाद मानसिक शान्ति प्रदान करेगा। आज आप आसानी से पैसे इकट्ठा कर सकते हैं- लोगों को दिए पुराने कर्ज़ वापिस मिल सकते हैं- या फिर किसी नयी परियोजना पर लगाने के लिए धन अर्जित कर सकते हैं। जितना आपने सोचा था, आपका भाई उससे ज़्यादा मददगार साबित होगा। आप आज प्रेमपूर्ण मनोभाव में होंगे, इसलिए अपने प्रिय के साथ कुछ अच्छा समय बिताने की योजना बनाएँ। कार्यक्षेत्र में आप ख़ुद को ख़ास महसूस करेंगे। आज जीवनसाथी के साथ समय बिताने के लिए आपके पास पर्याप्त समय होगा। आपके प्रेम को देखकर आज आपका प्रेमी गदगद हो जाएगा। आज से पहले शादीशुदा ज़िन्दगी इतनी अच्छी कभी नहीं रही।
*
उपाय :- तेल के पकौड़े कौवों को खिलाने से स्वास्थ्य बेहतर होगा।
कुम्भ राशि : गू, गे, गो, सा, सि, सू, से, सो, द।सेहत को लेकर ज़्यादा देखभाल की ज़रूरत है। व्यापारियों को आज व्यापार में घाटा हो सकता है और अपने व्यापार को बेहतर बनाने के लिए आपको पैसा खर्च करना पड़ सकता है। जिन लोगों के साथ आप रहते हैं वे आपसे बहुत ख़ुश नहीं होंगे, चाहे आपने इसके लिए कुछ भी क्यों न किया हो। आपका प्रिय आपको ख़ुश रखने के लिए कुछ ख़ास करेगा। दूसरों को ऐसा काम करने के लिए बाध्य न करें, जो आप स्वयं न करना चाहें। आपके द्वारा आज खाली समय में ऐसे काम किये जाएंगे जिनके बारे में आप अक्सर सोचा करते हैं लेकिन उन कामों को कर पाने में समर्थ नहीं हो पाते। कहते हैं कि स्त्रियाँ शुक्र और परुष मंगल ग्रह के रहने वाले हैं, लेकिन आज के दिन विवाहित शुक्र और मंगल एक-दूसरे में घुल जाएंगे।*
उपाय :- हरे रंग के कपड़े पहनें।
*
मीन राशि: दी, दु, थ, झ, ञ, दे, दो, च, ची।अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें, जो आध्यात्मिक जीवन के लिए आवश्यक है। मस्तिष्क जीवन का द्वार है, क्योंकि अच्छा-बुरा सब-कुछ इसी के माध्यम से आता है। यही ज़िंदगी की समस्याएँ दूर करने में सहायक सिद्ध होता है और सही सोच से इंसान को आलोकित करता है। धन का आगमन आज आपको कई आर्थिक परेशानियों से दूर कर सकता है। घर में कुछ बदलाव आपको काफ़ी भावुक बना सकते हैं, लेकिन आप अपनी भावनाएँ उनके सामने ज़ाहिर करने में क़ामयाब रहेंगे जो आपके लिए ख़ास हैं। आज आप अपने दोस्त की महक उसकी अनुपस्थिति में महसूस करेंगे। आपकी अन्दरूरनी ताक़त कार्यक्षेत्र में दिन को बेहतर बनाने में मददगार साबित होगी। इस राशि वाले जातकों को आज खाली वक्त में आध्यात्मिक पुस्तकों का अध्ययन करना चाहिए। ऐसा करके आपकी कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। जीवन साथी से पूर्णरूपेण सहयोग न मिलने के कारण आप निराश हो सकते हैं।_*
उपाय :- एक लाल मिर्च, 27 मसूर की दाल के दाने तथा 5 लाल फूल लेकर किसी हनुमान मंदिर में चढ़ाएं, इससे पारिवारिक जीवन की खुशियाँ बढ़ेंगी।
🎯आज की वाणी👉

🌹
न्यायागतस्य द्रव्यस्य
बोद्धव्यौ द्वावतिक्रमौ।
अपात्रे प्रतिपत्तिश्च
पात्रे चाप्रतिपादनम्।।
★महाभारतम् उद्योगपर्व ३३-५९
अर्थात्
न्यायपूर्वक उपार्जित किये हुए धन के दो ही दुरुपयोग समझने चाहिए – अपात्र को देना और सत्पात्र को न देना।
🌹

22 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉

794 – जापानी सम्राट कनमू ने राजधानी को हेईयांको (वर्तमान टोक्यो) में स्थानांतरित की।
1494 – इतालवी नाविक क्रिस्टोफ़र कोलंबस ने अपनी दूसरी खोजी समुद्री यात्रा आंरभ की। जिसमें कोलंबस ने एंटील द्वीप समूह की खोज की।
1721 – ज़ार पीटर द ग्रेट “ऑल-रशियन सम्राट बनाया गया।
1728 – 1728 की कोपेनहेगन शहर में भयानक आग (शहर के इतिहास में सबसे बड़ा) लग गयी।
1746 – न्यू जर्सी का कॉलेज स्थापित किया गया (यह 1896 में प्रिंसटन विश्वविद्यालय बन गया)।
1796 – पेशवा माधव राव द्वितीय ने आत्महत्या की।
1867 – नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ फ कोलंबिया की आधारशिला रखी गई।
1875 – अर्जेंटिना में पहले टेलीग्राफिक कनेक्शन की शुरुवात।
1879 – ब्रिटिश शासन के खिलाफ पहला राजद्रोह का मुकदमा बसुदेव बलवानी फड़के के खिलाफ।
1879 – अमेरिकी खोजकर्ता थॉमस एडीसन ने एक उच्च प्रतिरोधक कार्बन फिलामेंट का पहला सफल प्रयोग किया।
1879 – विश्व का पहला कार डीलर शोरूम लंदन में खुला।
1883 – न्यूयार्क में ओपेरा हाउस का उद्घाटन हुआ।
1918 – प्रथम विश्व युद्ध का अंतिम चरण जर्मन सेना पर संयुक्त सेना के आक्रमण के साथ आरंभ हो गया।
1953 – लाओस को फ्रांस से पूरी तरह से आजादी मिली।
1954 – संघीय गणराज्य जर्मनी को उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया।
1962 – प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने [भारत की सबसे बड़ी ]बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजना ‘भाखड़ा नांगल’ राष्ट्र को समर्पित की गई।
1964 – फ्रांसीसी दार्शनिक और लेखक ज्यां पाल सार्त्र ने नोबेल पुरस्कार ठुकराया।
1975 – ‘वीनस-9’ अंतरिक्षयान का शुक्र ग्रह पर अवतरण हुआ।
1975 – तुर्की के राजनयिक की वियना में गोली मारकर हत्या हुई।
1979 – ईरान के अपदस्थ शाह मोहम्मद रिजा पहलवी को इलाज के लिए अमेरिका जाने की अनुमति दी गई।
1981 – अमेरिका का राष्ट्रीय कर्ज एक खरब डॉलर को पार किया।
1986 – अमेरिकी राष्ट्रपति रीगन ने 1986 के कर सुधार अधिनियम पर हस्ताक्षर किए।
1998 – संयुक्त राष्ट्र ने 1987 के बाद से युद्ध में 20 लाख निर्दोष बच्चों के मारे जाने की घोषणा की।
2004 – अंकटाड रिपोर्ट के अनुसार विदेशों में निवेश में भारत 14वें स्थान पर।
2004 – सीका सम्मेलन में सदस्य देशों ने आतंकवाद से मिलकर निपटने का संकल्प व्यक्त किया।
2006 – अफ़ग़ानिस्तान में अधिक नशीली दवाएँ जब्त की गईं।
2007 – चीनी राष्ट्रपति हू जिंताओ ने लगातार दूसरी बार सत्तारूढ़ चीनी कम्यूनिस्ट पार्टी की कमान सम्भाली।
2008 – इसरो ने (श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र से ) भारत के पहले चंद्रयान मिशन चंद्रयान-1 का प्रक्षेपण किया। इस मिशन से चंद्रमा पर पानी के होने का पता लगा।
2014 – माइकल जेहाफ बिडायु ने ओटावा में कनाडा के संसद पर हमला किया, जिसमें एक सैनिक की मौत हो गयी अौर तीन अन्य घायल हो गये।
2016- भारत ने कबड्डी विश्व कप जीता।
2019 – जापान के नए सम्राट नारूहितो ने तोक्यो में भव्य समारोह में सिंहासन औपचारिक तौर पर संभाला।
2019 – अमेरिका-भारत सामरिक साझेदारी फोरम ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।
2020 – विशाखापतनम के नौसेना डॉकयार्ड में आयोजित समारोह में पनडुब्बी भेदी युद्धपोत आईएनएस कवरत्ती को भारतीय नौसेना में शामिल किया।
2020 – राजस्‍थान के पोखरण में डीआरडीओ द्वारा विकसित टैंक रोधी प्रक्षेपास्‍त्र नाग का अंतिम परीक्षण सफलतापूर्वक सम्‍पन्‍न हुआ।
2021 – रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन भारत ने आकाश में अत्यधिक तेजी से गतिशील लक्ष्य को विमान से निशाना बनाने का सफल परीक्षण किया।
2021 – ब्रिक्स के मौजूदा अध्यक्ष के रूप में भारत ने ब्रिक्स देशों के संचार मंत्रियों की 7वीं बैठक का आयोजन किया व केंद्रीय संचार राज्य मंत्री श्री देवुसिंह चौहान ने बैठक की अध्यक्षता की।
2023 – उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री ने मिशन महिला सारथी का शुभारम्‍भ किया।
2023 – शमी वर्ल्ड कप के इतिहास में दो बार 5 विकेट हॉल करने वाले भारत के पहले गेंदबाज बने।
2024 – पीएम मोदी रूस पहुंचे व राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात की।
2025 – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने चंद्रयान-2 लूनर ऑर्बिटर के माध्यम से एक ऐतिहासिक खोज साझा की।
22 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति👉
1873 – स्वामी रामतीर्थ – हिन्दू धार्मिक नेता थे, जो अत्यधिक व्यक्तिगत और काव्यात्मक ढंग के व्यावहारिक वेदांत को पढ़ाने के लिए विख्यात थे।
1900 – अशफ़ाक़ उल्ला ख़ाँ – भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद।
1903 – त्रिभुवनदास कृषिभाई पटेल – सामुदायिक नेतृत्व।
1935 – ज्ञानदेव यशवंतराव पाटिल एक शिक्षक तथा बिहार व पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रहे।
1937 – कादर खान, प्रसिद्ध हिन्दी और उर्दू फ़िल्म अभिनेता।
1947 – अदम गोंडवी अट्टा – एक भारतीय कवि।
1952 – ए एस किरण कुमार भारत के एक प्रसिद्ध वैज्ञानिक तथा वे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के 9 वें अध्यक्ष थे।
1964 – भारत के गृह मंत्री अमित शाह का जन्म हुआ था।
1988 – परिणीती चोपडा एक भारतीय अभिनेत्री।
2022 – इसरो ने रचा इतिहास: सबसे भारी रॉकेट LAWM3-M2 का मिशन सफल, 36 उपग्रहों को निर्धारित कक्षाओं में किया स्थापित (रात 12:07 बजे)।
2022 – मध्य प्रदेश के रीवा में बस-ट्रक की टक्कर से 15 लोगों की मौत हुई व40 से ज्यादा घायल हुए।
22 अक्टूबर को हुए निधन👉
1680 – मेवाड़ के महाराणा राज सिंह का निधन हुआ।
1893 – दलीप सिंह – पंजाब के महाराज रणजीत सिंह का सबसे छोटा पुत्र।
1933 – विट्ठलभाई पटेल – सरदार पटेल के बड़े भाई एवं प्रसिद्ध स्वतन्त्रता सेनानी।
1954 – ठाकुर प्यारेलाल सिंह – छत्तीसगढ़ में ‘श्रमिक आन्दोलन’ के सूत्रधार तथा ‘सहकारिता आन्दोलन’ के प्रणेता (कन्फर्म नहीं )।
1954 – जीवनानन्द दास – बांग्ला भाषा के प्रसिद्ध कवि और लेखक।
1986 – ये जियानयिंग – चीन में सेना प्रमुख के अध्यक्ष थे।
1986 – चीन की नेशनल पीपुल्स कांग्रेस की स्थायी समिति के पूर्व अध्यक्ष।
1998 – अजीत हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता थे। वह अपने खलनायक किरदारों के लिये विशेष रूप से जाने जाते थे।
2015 – लाभ जंजुआ एक भारतीय भांगड़ा गायक और गीतकार थे।
2020 – तेलंगाना राष्ट्र समिति के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री नयानी नरसिम्हा रेड्डी का निधन हुआ।
2021 – अमेरिकी मंच व स्क्रीन एमी पुरस्कार विजेता अभिनेता पीटर स्कोलारी (66) की कैंसर से मृत्यु हुई।
2022 – ऑस्ट्रियाई अरबपति व्यवसायी डिटरिच माटेशिट्स (78) का निधन हुआ।
2023 – पुर्तगाली फुटबॉल सेंटर-बैक राउल मचाडो (86) का निधन हुआ।
2024 – जर्मन एथलीट एनेली एहरहार्ट का 74 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
2025 – भारत के एक बेहद प्रतिष्ठित अंतरिक्ष वैज्ञानिक डॉ. एकनाथ चिटनिस (100) का निधन हुआ।
22 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉
🌟 स्वामी रामतीर्थ जी जयन्ती।
🌟 अमर शहीद अशफ़ाक़ुल्लाह ख़ाँ जयन्ती।
🌟 भारत के गृह मंत्री श्री अमित शाह की जयन्ती।
🌟 महाराणा राजसिंह पुण्यतिथि।
🌟 श्री विठ्ठल भाई पटेल जी पुण्यतिथि।
🌟 चन्द्रयान – 1 प्रक्षेपण दिवस (भारत , 22 अक्टूबर 2008)।
🌟 हकलाने के बारे में जागरूकता बढ़ाने का अंतर्राष्ट्रीय दिवस ( International Stuttering Awareness Day)।
🌟 राष्ट्रीय रंग दिवस भारत (National Color Day)।
🌟 राष्ट्रीय सूखा मेवा /नट्स दिवस (National Nut Day)।
🌟 अंतर्राष्ट्रीय कैप्स लॉक दिवस (International Caps Lock Day)।
🌟 बुद्धिमत्ता का उत्सव दिवस (Smart is Cool Day)।
🌟 अंतर्राष्ट्रीय वोम्बैट दिवस (International Wombat Day)।
कृपया ध्यान दें जी👉
यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।
🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻
⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *