शारदीय नवरात्र का हवन के साथ हुआ समापन

बोकारो: शारदीय नवरात्रि में माता रानी दुर्गा देवी के नव रूपों का पूजा अर्चना काफी धूमधाम से किया गया।सेक्टर 12 ए ई के पूजा पंडाल के मुख्य पुजारी पंडित मृत्युंजय मिश्रा जो बनारस से आकर यहां माता रानी के दस दिनों तक सच्चे मन से पूजा अर्चना कर क्षेत्र की जनता के लिए माता रानी से अमन सुख शांति समृद्धि के लिए कामना किए ।पंडित मृत्युंजय मिश्रा का कहना है कि माता नव दिन के लिए धरती में आती है ओर सबका कल्याण करती है ,जो भी भक्त सच्चे मन से माता रानी की पूजा अर्चना करते है उनका मनोकामना माता रानी अवश्य पूरा करती है ।नव दिनों तक माता रानी के नव रूपों का पूजा अर्चना किया जाता है फिर नवमी में पूजा अर्चना उपरांत हवन कर पूजा सम्पन्न करवाया जाता है ,इस दिन नव कुंवारी कन्या को भोजन करवाया जाता है ओर पूजा सम्पन्न कर कलश को हिलाकर विसर्जन किया जाता है । लेकिन पंडाल में मेला लगने के कारण भक्तों के लिए माता का प्रतिमा कुछ दिन रखा जाता है ताकि आए हुए भक्त माता का दर्शन कर मेला का आनंद ले सके । पंडित मृत्युंजय मिश्रा ने बताया कि माता का विसर्जन काफी धूमधाम से किया जाता है ,नाच गान कर माता का बिदाई दिया जाता है फिर अगले वर्ष आने का न्योता दिया जाता है। पंडित मृत्युंजय मिश्रा जानेमाने पंडित में से एक है इनकी पूजा में निष्ठा को देखते हुए काफी दूर दूर से यजमान पूजा हेतु बुलाते है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *