18 अक्टूबर रविवार का राशिफल एवं पंचांग,पढ़िए आज आपके भाग्य में क्या है…..
मेष राशि : चू, चे, चो, ल, ली, लू, ले, लो,अ।दोस्त आपका परिचय किसी ख़ास इंसान से कराएंगे, जो आपकी सोच पर गहरा प्रभाव डालेगा। अपने ख़र्चों पर क़ाबू रखें और आज हाथ खोलकर व्यय करने से बचें। आपको बच्चों के साथ कुछ समय बिताने, उन्हें अच्छे संस्कार देने और उनकी ज़िम्मेदारी समझाने की ज़रूरत है। आपके प्रिय की ख़राब तबियत के चलते रोमांस को दरकिनार होना पड़ सकता है। आज के दिन में आप बहुत व्यस्त रहेंगे लेकिन शाम के वक्त अपने मनपसंद कामों को करने के लिए भी आपके पास पर्याप्त समय होगा। आज आपका जीवनसाथी आपकी सेहत के प्रति असंवेदनशील हो सकता है। दिखावा करने से आज आपको बचना चाहिए ऐसा करेंगे तो आपके करीबी लोग ही आपसे दूर हो जाएंगे।*
उपाय :- नारंगी रंग की कांच की बोतल में रखा पानी पीने से प्रेम सम्बन्धों में वृद्धि होगी।*
वृषभ राशि : इ, उ, ए, ओ, ब, बी ,बू, बे ,बो।कॉफ़ी पीना छोड़ दें, ख़ास तौर पर दिल के मरीज़। आज आपकी कोई चल संपत्ति चोरी हो सकती है इसलिए जितना हो सके इनका ध्यान रखें। आज जिस नए समारोह में आप शिरकत करेंगे, वहाँ से नयी दोस्ती की शुरुआत होगी। प्रेम-जीवन में आशा की नयी किरण आयेगी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि यारी-दोस्ती के चक्कर में इन कीमती पलों को खराब न करें। यार दोस्त आने वाले वक्त में भी मिल सकते हैं लेकिन पढ़ाई के लिए यही समय सबसे सही है। आपके जीवनसाथी का मिज़ाज आज बढ़िया है। आपको कोई सरप्राइज़ मिल सकता है। आज आप सब चिंताओं को भुलाकर अपनी रचनात्मकता को बाहर निकाल सकते हैं।*
उपाय :- अपने इष्टदेव की सोने की मूर्ति बनाकर घर में स्थापित करके रोज़ाना पूजा करने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।*
मिथुन राशि : का,की , कु, घ, ङ ,छ, के, को, ह।आपका तनाव काफ़ी हद तक ख़त्म हो सकता है। आज आप घर से बाहर तो बहुत सकारात्मकता के साथ निकलेंगे लेकिन किसी कीमती वस्तु के चोरी होने की वजह से आपका मूड खराब हो सकता है। आपको अपने रोज़मर्रा के कामों से छुट्टी लेकर आज दोस्तों के साथ घूमने का कार्यक्रम बनाना चाहिए। अपने प्रिय से दूर होने के बावजूद आप उसकी मौजूदगी महसूस करेंगे। आज आप ऑफिस से घर वापस आकर अपना पसंदीदा काम कर सकते हैं। इससे आपके मन को शांति मिलेगी। आज के दिन आपके और आपके जीवनसाथी के लिए गहरी आत्मीयतापूर्ण बातें का सही समय है। आध्यात्म की ओर आज आपका झुकाव देखा जा सकता है और आप किसी आध्यात्मिक गुरु से मिलने जा सकते हैं।*
उपाय :- किसी वृद्ध ब्राह्मण को भोजन कराने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।*
कर्क राशि : ही, हू, हे, हो, डा, डी ,डू, डे,डो।आपको काफ़ी समय से चल रही बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। आपके पिता की कोई सलाह आज कार्यक्षेत्र में आपको धन लाभ करा सकती है. बच्चे आपके दिन को बहुत मुश्किल बना सकते हैं। प्यार-दुलार के हथियार का इस्तेमाल कर उन्हें समझाएँ और अनचाहे तनाव से बचें। याद रखें कि प्यार ही प्यार को पैदा करता है। आपकी आँखें चमकने लगेंगी और धड़कनें तेज़ हो जाएंगी, आज जब आप अपनी सपनों की राजकुमारी से मिलेंगे। सफ़र के लिए दिन ज़्यादा अच्छा नहीं है। जब आपका जीवनसाथी जब सारे मनमुटाव भुलाकर प्यार के साथ आपके पास फिर आएगा, तो जीवन और भी सुन्दर लगेगा। अगर आप अपने दिन को ज़रा बेहतर व्यवस्थित करें, तो अपने खाली समय का पूरा सदुपयोग कर काफ़ी काम कर सकते हैं।*
उपाय :- ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः इस मंत्र का प्रातः 11 बार उच्चारण करने से पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा।*
सिंह राशि : मा, मी, मू, में, म़ो, ट, टी, टू, टे।सकारात्मक विचारों को ही दिमाग़ में आने दें। जीवनसाथी से पैसों से जुड़े किसी मुद्दे को लेकर आज बहस होने की आशंका है। आज आपकी फिजुलखर्ची पर आपका साथी आपको लेक्चर दे सकता है। परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता काफ़ी मानसिक दबाव पैदा कर सकती है। आज आप कोई दिल टूटने से बचा सकते हैं। तनाव से भरा दिन, जब नज़दीकी लोगों से कई मतभेद उभर सकते हैं। समय की कमी की वजह से आप दोनो के बीच निराशा या कुंठा के भाव पनप सकते हैं। आपकी बातें आज आपके करीबियों को समझ नहीं आएंगी जिसकी वजह से आप परेशानी महसूस करेंगे।*
उपाय :- काले-सफेद तिल और सतनाजा किसी धर्म स्थान में दान करने से आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।कन्या राशि : टो,पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, प़ो।आपका व्यक्तित्व आज इत्र की तरह महकेगा और सबको आकर्षित करेगा। कोई पुराना मित्र आज आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है और यदि आप उसकी आर्थिक मदद करते हैं तो आपके आर्थिक हालात थोड़े तंग हो सकते हैं। जिन लोगों से आपकी मुलाक़ात कभी-कभी ही होती है, उनसे बातचीत और संपर्क करने के लिए अच्छा दिन है। सैर-सपाटे पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है, जो आपकी ऊर्जा और उत्साह को तरोताज़ा कर देगा। किसी भी स्थिति में आपको अपने समय का ख्याल रखना चाहिए याद रखिये अगर समय की कद्र नहीं करेंगे तो इससे आपको ही नुक्सान होगा। यह दिन शादीशुदा ज़िन्दगी के सबसे ख़ास दिनों में से एक रहेगा। आपके घर का कोई सदस्य आज आपसे प्यार से जुड़ी कोई समस्या शेयर कर सकता है। आपको उन्हें उचित सलाह देनी चाहिए।*
उपाय :- सफेद खरगोश को भोजन कराने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।*
तुला राशि : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते।अपने डर का इलाज का वक़्त आ चुका है। आपको समझना चाहिए कि न सिर्फ़ यह शारीरिक ऊर्जा को चूस लेता है, बल्कि ज़िंदगी को भी कम करता है। यदि शादीशुदा हैं तो आज अपने बच्चों का विशेष ख्याल रखें क्योंकि यदि आप ऐसा नहीं करते तो उनकी तबीयत बिगड़ सकती है और आपको उनके स्वास्थ्य पर काफी पैसा खर्च करना पड़ सकता है। पारिवारिक सदस्यों की मदद आपकी ज़रूरतों का ख़याल रखेगी। जिसे आप चाहते हैं, उसके साथ आपका तल्ख़ रवैया आपके रिश्ते में दूरी बढ़ा सकता है। कोई रोचक मैगजीन या उपन्यास पढ़ के आजके दिन को आप अच्छी तरह से व्यतीत कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में चीज़ें हाथ से निकलती हुई मालूम होंगी। आज आप सबसे दूर जाने के बारे में सोच सकते हैं। आपके मन में संन्यास लेने की भावना आज प्रबल रहेगी।*
उपाय :- लाल चूड़ियाँ व लाल वस्त्र कन्याओं को दान में देने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।*
वृश्चिक राशि : तो,न, नी, नू, ने, नो, या, यी , यु।दोस्तों का रुख़ सहयोगी रहेगा और वे आपको ख़ुश रखेंगे। आपका कोई पड़ोसी आज आपसे धन उधार मांगने आ सकता है, आपको सलाह दी जाती है कि उधार देने से पहले उनकी विश्वसनीयता अवश्य जांच लें नहीं तो धन हानि हो सकती है। बच्चे कोई दिल ख़ुश करने वाली ख़बर ला सकते हैं। आपका प्यार न सिर्फ़ परवान चढ़ेगा, बल्कि नई ऊँचाइयों को भी छूएगा। दिन की शुरुआत प्रिय की मुस्कान से होगी और रात उसके सपनों में ढलेगी। शाम का वक्त अच्छा रहे इसके लिए आपको दिनभर मन लगाकर काम करने की जरुरत है। आपका जीवनसाथी किसी ख़ूबसूरत सरप्राइज़ से आपका दिन बना सकता है। लंबे समय के बाद आप भरपूर नींद का मज़ा ले पाएंगे। इसके बात आप बहुत शान्त और तरोताज़ा महसूस करेंगे।*
उपाय :- हनुमान जी की नियमित पूजा करने से आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।*
धनु राशि : ये,यो, भा, भी,, भू, ध,फ, ढ़, भे।कोई अच्छी ख़बर मिल सकती है। आज के दिन भूलकर भी किसी को पैसे उधार न दें और यदि देना जरुरी हो तो देने वाले से लिखित में लें कि वो पैसा वापस कब करेगा। ऐसे काम करें जिनसे आपको ख़ुशी मिले, लेकिन दूसरों के मामलों में दख़लअंदाज़ी से बचें। आज किसी ऐसे इंसान से मिलने की संभावना है जो आपके दिल को गहराई से छूएगा। अपने समय की कीमत समझें, उन लोगों के बीच रहना जिनकी बातें आपके समझ में नहीं आती हैं गलत है। ऐसा करना भविष्य में आपको परेशानियों के अलावा कुछ नहीं देगा। आज आपका वैवाहिक जीवन हँसी-ख़ुशी, प्यार और उल्लास का केन्द्र बन सकता है। कोई वाद्ययंत्र बजाते हैं तो आज आपका दिन संगीतमय बीत सकता है।*
उपाय :- सफेद-काला जूता पहनने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।*
मकर राशि : भो,ज, जी,जू,जे जो, खी,खू, खे, खो, गा, गी।आपका ग़ुस्सा राई का पहाड़ बना सकता है, जो आपके परिवार को नाराज़ कर सकता है। वे लोग ख़ुशक़िस्मत हैं जो अपने ग़ुस्से पर क़ाबू रख सकते हैं। इससे पहले कि आपका ग़ुस्सा आपको ख़त्म करे, आप उसे ख़त्म कर दें। अतिरिक्त धन को रिअल एस्टेट में निवेश किया जा सकता है। एक ख़ुशनुमा और बढ़िया शाम के लिए आपका घर मेहमानों से भर सकता है। प्यार-मोहब्बत की नज़रिए से बेहतरीन दिन है। प्यार का मज़ा चखते रहें। इस राशि वालों को आज के दिन अपने लिए समय निकालने की शख्त जरुरत है अगर आप ऐसा नहीं करते तो आपको मानसिक परेशानियां हो सकती हैं। आज आपको ऐसा अनुभव होगा कि आपके जीवनसाथी के द्वारा आपको नीचा दिखाया जा रहा है। जहां तक सम्भव हो इसे नजरअंदाज करें। माता के साथ आज आप अच्छा समय बिता सकते हैं, आज वो आपसे आपकी बचपन की बातें शेयर कर सकती हैं।*
उपाय :- हरे रंग के कपड़े पहनें।*
कुम्भ राशि : गू, गे, गो, सा, सि, सू, से, सो, द।आज आपको आराम करने और क़रीबी दोस्तों व परिवार के साथ ख़ुशी के कुछ पल बिताने की ज़रूरत है। आज के दिन आप ऊर्जा से लबरेज़ रहेंगे और मुमकिन है कि अचानक अनदेखा मुनाफ़ा भी मिले। पढ़ाई की क़ीमत पर घर से ज़्यादा देर तक बाहर रहना आपको माता-पिता के ग़ुस्से का शिकार बना सकता है। करिअर के लिए योजना बनाना उतना ही आवश्यक है, जितना कि खेलना-कूदना। इसलिए माता-पिता को ख़ुश करने के लिए दोनों में संतुलन बनाना ज़रूरी है। जो लोग प्रेम के संगीत में डूबे हुए हैं, वही इसकी स्वर-लहरियों का आनन्द ले सकते हैं। आज के दिन आप भी उस संगीत को सुन सकेंगे, जो दुनिया के बाक़ी सभी गीतों को भुलवा देगा। जिन लोगों के घर वाले शिकायत करते हैं कि वो घरवालों को पर्याप्त समय नहीं देते वो आज घरवालों को समय देने के बारे में सोच सकते हैं लेकिन ऐन वक्त पर किसी काम के आने की वजह से ऐसा नहीं हो पाएगा। विवाह के बाद कई बातें ज़रूरत से आगे बढ़कर अनिवार्य हो जाती हैं। आज ऐसी ही कुछ बातें आपको व्यस्त रख सकती हैं। सफलता-प्राप्ति के लिए स्वप्न देखना बुरा नहीं है, परन्तु हमेशा दिवास्वप्न में खोये रहना आपके लिए नुक़सानदेह साबित हो सकता है।*
उपाय :- घर में लोबान की धूप जलाना पारिवारिक सुख के लिए अच्छा रहेगा।*
मीन राशि: दी, दु, थ, झ, ञ, दे, दो, च, ची।आपका तल्ख़ बर्ताव जीवनसाथी के साथ आपके संबंधों में तनाव डाल सकता है। कोई भी ऐसा काम करने से पहले इसके परिणामों के बारे में सोच लें। अगर मुमकिन हो तो अपना मूड बदलने के लिए कहीं और जाएँ। भाई बहनों की मदद से आज आपको आर्थिक लाभ मिल पाएगा। अपने भाई बहनों की सलाह लें। किसी दूर के रिश्तेदार के यहाँ से मिली आकस्मिक अच्छी ख़बर आपके पूरे परिवार के लिए ख़ुशी के लम्हे लाएगी। रोमांस आपके दिल पर क़ाबिज़ है। परोपकार और सामाजिक कार्य आज आपको आकर्षित करेंगे। अगर आप ऐसे अच्छे कामों में थोड़ा समय लगाएँ, तो काफ़ी सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। आपका जीवनसाथी आज ऊर्जा और प्रेम से भरपूर है। हमेशा आप अपनी बातों को सही मान लेते हैं। ऐसा करना सही नहीं है आपने विचारों को लचीला बनाएं।*
उपाय :- सूर्य की धूप घर में आने का प्रबंध करें। स्वास्थ्य लाभ के लिए उत्तम है।*
जिन भाई-बहनों का जन्मदिन या शादी की सालगिरह है उन सभी भाई-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएँ*
🌞 ll~ वैदिक पंचांग ~ll 🌞*
🌤️ दिनांक – 18 अक्टूबर 2026
🌤️ दिन – रविवार
🌤️ विक्रम संवत 2083
🌤️ शक संवत -1948
🌤️ अयन – दक्षिणायन
🌤️ ऋतु – शरद ॠतु
🌤️ मास – आश्विन
🌤️ पक्ष – शुक्ल
🌤️ तिथि – सप्तमी सुबह 08:27 तक अष्टमी
🌤️ नक्षत्र – पूर्वाषाढा दोपहर 12:49 तक तत्पश्चात उत्तराषाढा
🌤️ योग – सुकर्मा रात्रि 11:56 तक तत्पश्चात धृति
🌤️राहुकाल – शाम 04:45 से शाम 06:12
🌤️ सूर्योदय – 05:46
🌤️ सूर्यास्त – 05:50
👉 दिशाशूल – पश्चिम दिशा मे
🚩व्रत पर्व विवरण – सरस्वती बलिदान,विजया सप्तमी,रविवारी सप्तमी (पुण्यकाल: सूर्योदय से सुबह 08:27 तक)
विशेष- सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है तथा शरीर का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)
💥 चतुर्मास के दिनों में ताँबे व काँसे के पात्रों का उपयोग न करके अन्य धातुओं के पात्रों का उपयोग करना चाहिए।(स्कन्द पुराण)
💥 चतुर्मास में पलाश के पत्तों की पत्तल पर भोजन करना पापनाशक है।
👉🏻 विजया दशमी पर इनमे से करे कोई भी उपाय हर क्षेत्र मे मिलेगी सफलता चूकना मत⤵️
🌷 काम धंधे में सफलता एवं राज योग के लिए
🙏🏻 अगर काम धंधा करते समय सफलता नहीं मिलती हो या विघ्न आते हों तो शुक्ल पक्ष की अष्टमी हो.. बेल के कोमल कोमल पत्तों पर लाल चन्दन लगा कर माँ जगदम्बा को अर्पण करने से …. मंत्र बोले ” ॐ ह्रीं नमः । ॐ श्रीं नमः । ” और थोड़ी देर बैठ कर प्रार्थना और जप करने से राज योग बनता है गुरु मंत्र का जप और कभी कभी ये प्रयोग करें नवरात्रियों में तो खास करें | देवी भागवत में वेद व्यास जी ने बताया है।
🙏🏻 श्री सुरेशानंदजी, बेरहमपुर, 16 अक्तूबर 2011
👉🏻 नवरात्र मे इस पत्ते को चढाने से होगी मनोकामनाए पूर्ण⤵️
🌷 दुर्गाष्टमी 🌷
➡ 19 अक्टूबर, सोमवार को दुर्गाष्टमी है ।
🙏🏻 प्राचीन काल में दक्ष के यज्ञ का विध्वंश करने वाली महाभयानक भगवती भद्रकाली करोङों योगिनियों सहित अष्टमी तिथि को ही प्रकट हुई थीं।
🌷 नारदपुराण पूर्वार्ध अध्याय 117
आश्विने शुक्लपक्षे तु प्रोक्ता विप्र महाष्टमी ।। ११७-७६ ।।
तत्र दुर्गाचनं प्रोक्तं सव्रैरप्युपचारकैः ।।
उपवासं चैकभक्तं महाष्टम्यां विधाय तु ।। ११७-७७ ।।
सर्वतो विभवं प्राप्य मोदते देववच्चिरम् ।।
🙏🏻 आश्विन मास के शुक्लपक्ष में जो अष्टमी आती है, उसे महाष्टमी कहा गया है (महाष्टमी 19 अक्टूबर सोमवार को है उसमें सभी प्रकार से दुर्गा के पूजन का विधान है। जो महाष्टमी को उपवास अथवा एकभुक्त व्रत करता है, वह सब ओर से वैभव पाकर देवता की भाँति चिरकाल तक आनंदमग्न रहता है।
🌷 भविष्यपुराण, उत्तरपर्व, अध्याय – २६
देव, दानव, राक्षस, गन्धर्व, नाग, यक्ष, किन्नर, नर आदि सभी अष्टमी तथा नवमी को उनकी पूजा-अर्चना करते हैं | आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी और नवमी को जगन्माता भगवती श्रीअम्बिका का पूजन करने से सभी शत्रुओं पर विजय प्राप्त हो जाती है | यह तिथि पुण्य, पवित्रता, धर्म और सुख को देनेवाली है | इस दिन मुंडमालिनी चामुंडा का पूजन अवश्य करना चाहिये |
👉🏻 नवरात्र मे कमलगट्टे का यह उपाय घर मे वैभव बढाएगा⤵️
🌷 देवीभागवतपुराण पञ्चम स्कन्ध
अष्टम्याञ्च चतुर्दश्यां नवम्याञ्च विशेषतः ।
कर्तव्यं पूजनं देव्या ब्राह्मणानाञ्च भोजनम् ॥
निर्धनो धनमाप्नोति रोगी रोगात्प्रमुच्यते ।
अपुत्रो लभते पुत्राञ्छुभांश्च वशवर्तिनः ॥
राज्यभ्रष्टो नृपो राज्यं प्राप्नोति सार्वभौमिकम् ।
शत्रुभिः पीडितो हन्ति रिपुं मायाप्रसादतः ॥
विद्यार्थी पूजनं यस्तु करोति नियतेन्द्रियः ।
अनवद्यां शुभा विद्यां विन्दते नात्र संशयः ॥
🙏🏻 अष्टमी, नवमी एवं चतुर्दशी को विशेष रूप से देवीपूजन करना चाहिए और इस अवसर पर ब्राह्मण भोजन भी कराना चाहिए। ऐसा करने से निर्धन को धन की प्राप्ति होती है, रोगी रोगमुक्त हो जाता है, पुत्रहीन व्यक्ति सुंदर और आज्ञाकारी पुत्रों को प्राप्त करता है और राज्यच्युत राज को सार्वभौम राज्य प्राप्त करता है। देवी महामाया की कृपा से शत्रुओं से पीड़ित मनुष्य अपने शत्रुओं का नाश कर देता है। जो विद्यार्थी इंद्रियों को वश में करके इस पूजन को करता है, वह शीघ्र ही पुण्यमयी उत्तम विद्या प्राप्त कर लेता है इसमें संदेह नहीं है।
🌷 नवरात्रि अष्टमी को महागौरी की पूजा सर्वविदित है
🙏🏻 अग्निपुराण के अध्याय 268 में आश्विन् शुक्ल अष्टमी को भद्रकाली की पूजा का विधान वर्णित है।
🙏🏻 स्कन्दपुराण माहेश्वरखण्ड कुमारिकाखण्ड में आश्विन् शुक्ल अष्टमी को वत्सेश्वरी देवी की पूजा का विधान बताया है।
🙏🏻 गरुड़पुराण अष्टमी तिथिमें दुर्गा और नवमी तिथिमें मातृका तथा दिशाएँ पूजित होनेपर अर्थ प्रदान करती है ।
~ पंचांग ~
🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻


