रांची के सैनिक मार्केट स्थित आजाद फार्मेसी में लगी आग, लाखों के समान खाक

रांची: राजधानी रांची के सैनिक मार्केट स्थित प्रतिष्ठित आजाद फार्मेसी में आज अचानक आग लग गई. आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों और दमकल विभाग की तत्परता से समय रहते आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया. मिली जानकारी के अनुसार, घटना का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. प्रत्यक्षदर्शियों ने दुकान से अचानक धुएं का गुबार उठते देखा, जिसके बाद तुरंत इसकी सूचना दुकान मालिक और दमकल विभाग को दी गई. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया.

दवाइयां और कीमती सामान जलकर खाक
इस अगलगी में दवाइयां और दुकान का अन्य कीमती सामान जलकर खाक हो गया है. आजाद फार्मेसी के संचालक द्वारा फिलहाल नुकसान का सटीक आकलन लगाया जा रहा है. आशंका जताई जा रही है कि इस घटना में लाखों रुपये की दवाइयां और संपत्ति जल कर रख हो गई है. राहत की बात यह है कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच में जुटी हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *