यश वर्धित के सर सजा राउंडटेबल एरिया 16 का ताज , आयुष मोदी बने एएसटी

रांची :राउंडटेबल इंडिया के झारखंड ओडिशा एरिया सिक्सटीन की वार्षिक आमसभा रांची के होटल रेडीसन ब्लू में की गई ।
एरिया सिक्सटीन के अध्यक्ष अभिजीत मोहंती ने यश वर्धित सिंह को एरिया सिक्सटीन वर्ष २०२६-२७ का ताज पहनाया । आयुष मोदी एरिया सिक्सटीन के सेक्रेटरी ट्रेसरर बने । सूरज अग्रवाल उपाध्यक्ष चुने गए । आयोजन में रांची राउंडटेबल के अध्यक्ष संदीप खेमका, तनय अग्रवाल, पूर्णविजय सिंह, श्यामशीष लेंका, निखिल जैन, पौरुष जैन, सूरज अग्रवाल, कशिश व्यास, अनूप अग्रवाल, मनोज चनानी, सरबजीत, आकाश खोसला, पीयूष सरावगी, रितेश गुप्ता, प्रतीक आडुकिया, मनीष जैन, अविराज अग्रवाल, सनी केडिया, आलोक गेरा, राहुल सिंघानिया, संचित राजगढ़िया, गौरव अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, मोहित जैन, सिद्धार्थ चौधरी, अनिरुद्ध सरावगी, अचिंत छाबड़ा, आशीष टेकरीवाल, कुनाल जैन, देवांश, अनिमेष लोढ़ा, अर्पित जैन, चेतन जैन, अनीश सराफ, अरविंद राजगढ़िया, रोहित खंडेलवाल, आदित्य कटारूका, शुभम् साबू नितीश जायसवाल आदि मौजूद रहे ।रांची समैरिटन राउंडटेबल को बेस्ट पब्लिसिटी, एलएपीडी, एक्सटेंशन, फंड रेसर, कम्युनिटी सर्विस, एफ़टीई प्रोजेक्ट, बेस्ट सेक्रेटरी आदित्य कटारूका, बेस्ट ट्रेजरर अवार्ड आयुष मोदी सहित अवार्ड सहित कई अवार्ड प्राप्त हुए ।

वार्षिक आमसभा में वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया एवं पिछले एक साल के कार्यकाल के दौरान हुए कार्यों की जानकारी दी गई । अभिजीत मोहंती ने सभी चैप्टर को उनके द्वारा आयोजित किए गए कार्यक्रम के लिए बधाई दी और अवार्ड्स दिया ।

विदित हो कि सामाजिक कार्यों के प्रति समर्पित अंतरराष्ट्रीय स्तर की संस्था राउंड टेबल इंडिया व लेडिज सर्किल द्वारा सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत समाज के कमजोर वर्ग के लोगों को सहयोग किया जाता है। शिक्षा के क्षेत्र में फ्रीडम थ्रू एजुकेशन के तहत संस्था द्वारा कई उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं। इसके तहत हटिया के हजाम बस्ती में पारसनाथ पब्लिक स्कूल की स्थापना संस्था द्वारा कराई गई है। साथ ही खूंटी में एन डी ग्रोवर स्कूल की स्थापना भी राउंडटेबल के माध्यम से की गई है । देश भर में राउंड टेबल ने दस हज़ार से अधिक क्लासरूम की स्थापना की है ।

राउंडटेबल इंडिया एरिया 16 (झारखंड ओडिशा) ने फ्लाइट ऑफ़ फ़ैंटसी कार्यक्रम के अंतर्गत झारखंड ओडिशा के सत्तर ज़रूरतमंद बच्चों को सपनों की उड़ान, हवाईयात्रा भी करवाई तथा संसद भवन का भ्रमण करवाया ।

उक्त जानकारी राउंड टेबल इंडिया के सिटी चैप्टर के प्रचार-प्रसार समन्वयक पौरुष जैन ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *