चैंबर चुनाव में टीम तुलसी पटेल ने अपर बाजार में व्यापारियों से मांगा समर्थन

रांची: चैंबर चुनाव को लेकर टीम तुलसी पटेल ने शुक्रवार को शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र अपर बाजार में सघन प्रचार अभियान चलाया। इस दौरान टीम के सदस्यों ने पुस्तक पथ, गांधी चौक, कुंजलाल स्ट्रीट, ज्योति संगम और मारवाड़ी टोला समेत विभिन्न क्षेत्रों में चैंबर सदस्यों एवं व्यवसायियों से मुलाकात कर समर्थन देने का आग्रह किया। प्रचार अभियान के दौरान टीम के सदस्यों ने व्यापारियों से संवाद कर उनकी समस्याओं और अपेक्षाओं को जाना। साथ ही टीम के विजन और चैंबर के लिए प्रस्तावित कार्ययोजनाओं की जानकारी देते हुए व्यापारियों के हित में मिलकर काम करने का भरोसा दिलाया।

अध्यक्ष पद के दावेदार तुलसी पटेल ने कहा कि व्यापारियों के साथ लगातार संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं और सुझावों को प्राथमिकता दी जाएगी। चैंबर के माध्यम से व्यापारियों के हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने के साथ-साथ व्यवसाय के लिए बेहतर माहौल तैयार करना उनकी प्राथमिकता होगी। टीम के सदस्यों ने अमरजीत गिरधर, विक्रम खेतावत, अमरचंद बेगानी, दीपक लोहिया, सुनील अग्रवाल, विमल, विनय सरावगी, राकेश मुरारका, मोनू अरोड़ा, मनमोहन मोहता, गिरीश अरोड़ा समेत अन्य लोगों से मुलाकात की। अभियान में तुलसी पटेल, सीए आदित्य शाह, अमित शर्मा, अनिल अग्रवाल, अरुण भारतीय, ज्योति कुमारी, कमलेश संचेती, कुलवंत सिंह, मनीष सराफ, मोनिका गोयनका, नवजोत अलंग, पूजा ढाढा, राहुल साबू, राम बांगर, रोहित अग्रवाल, रोहित पोद्दार, साहित्य पवन, शैलेश अग्रवाल, विकास झाझरिया, विकास विजयवर्गीय और विनीता सिंघानिया समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *