भोजपुर के संदेश में जनसंवाद में सांसद सुदामा प्रसाद ने सुनीं जनता की फरियाद!

भोजपुर(आरा)आरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुदामा प्रसाद द्वारा क्षेत्र की जनता की समस्याओं को सुनने व उनके समाधान के लिए विभिन्न प्रखंडों में लगातार जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को भोजपुर जिले अंतर्गत संदेश में 10वां जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।जहां

जनसंवाद में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सांसद के समक्ष अपनी स्थानीय समस्याओं को रखा। ग्रामीणों ने सड़क, नाली-गली, जलजमाव, बिजली, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, राशन, पेंशन सहित विभिन्न जनसमस्याओं से सांसद को रूबरू कराया।

सदेश की जनता को सांसद सुदामा प्रसाद ने संबोधित करते हुए कहा कि वर्षों से गांवों के विकास की उपेक्षा की गई है। आज भी बड़ी संख्या में गांव बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। गांवों में नाली-गली, पक्की सड़क, स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र, पेयजल व जलनिकासी जैसी मूलभूत सुविधाओं की गंभीर जरूरत है।

उन्होंने कहा कि जनता टैक्स व विभिन्न माध्यमों से सरकार को राजस्व देती है।वहीं विकास के लिए हर वर्ष बड़े-बड़े बजट बनाए जाते हैं। इसके बावजूद गांवों की स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं दिखाई देता। सरकार को जनता के बीच यह बताना चाहिए कि विकास के नाम पर आवंटित बजट का पैसा कहां और किस मद में खर्च हो रहा!

सांसद ने जनसंवाद में प्राप्त समस्याओं को संबंधित विभागों के अधिकारियों के समक्ष उठाने व उनके समाधान के लिए आवश्यक पहल करने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि व जनता के बीच सीधा संवाद लोकतंत्र को मजबूत करता है।  ये स्थानीय समस्याओं के समाधान का बेहतर माध्यम है

उन्होंने कहा कि जनसंवाद का उद्देश्य केवल समस्याएं सुनना नहीं, बल्कि समस्याओं को संबंधित विभागों तक पहुंचाकर उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास करना है। गौरतलब हो कि आरा लोकसभा क्षेत्र के सभी प्रखंडों में सांसद द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।जहां सभी जमा

आवेदन पर 2 सितंबर को बीडीओ, सीओ समेत सभी प्रखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर समाधान करने की बात हुई है।

जनसंवाद में जिला कमिटी सदस्य सुधीर यादव, जीतन चौधरी, नीलम कुंअर, भगवती चौधरी, राजद प्रखंड अध्यक्ष सिद्धेश्वर यादव, विनोद यादव, कमलेश चंद्रवंशी,वरिष्ठ समाजसेवी रामशीष गुप्ता, माले प्रखंड कमिटी सदस्य बीरबल यादव, संजय गुप्ता,ददन पासवान, सरपंच हृदयानंद राम, नीलकमल वर्मा, जयराम पासवान सहित सैकड़ों महिला व पुरुष ग्रामीण जनता शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *