चैंबर चुनाव : नामांकन के पहले दिन 42 प्रपत्र प्राप्त

रांची : फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सत्र 2026-27 के कार्यकारिणी समिति एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया सोमवार से शुरू हुई। नामांकन के पहले दिन कुल 42 नामांकन प्रपत्र प्राप्त हुए। नामांकन प्रपत्र जमा करने की अंतिम तिथि 1 सितंबर 2026 को शाम 4 बजे तक निर्धारित है। निर्धारित समय के बाद प्राप्त सभी नामांकन प्रपत्रों की स्क्रूटनी की जायेगी तथा इसके उपरांत प्रत्याशियों की सूची प्रकाशित की जायेगी।

उक्त जानकारी देते हुए चुनाव पदाधिकारी अंचल किंगर और को-चेयरमैन पवन शर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि प्रत्याशियों के लिए नामांकन प्रपत्र के साथ वैध डीन नंबर (डायरेक्टर आइडेंटिफिकेशन नंबर) देना अनिवार्य है। डीन नंबर के बिना नामांकन को वैध नहीं माना जायेगा। नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 3 सितंबर 2026 को दोपहर 3 बजे तक है। नामांकन वापसी की समय-सीमा समाप्त होने के बाद चुनाव में शामिल सभी प्रत्याशियों की अंतिम सूची प्रकाशित की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *