नाई समाज विकास समिति ने खिजरी विधायक राजेश कच्छप से मुलाकात कर जताया आभार
रांची : नाई समाज विकास समिति, रांची की केंद्रीय कमिटी के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को खिजरी विधायक सह कांग्रेस विधायक दल के उपनेता राजेश कच्छप से मुलाकात कर उन्हें धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
समिति के सदस्यों ने वर्ष 2020 में झारखण्ड विधानसभा में हजाम/नाई जाति से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उठाने के लिए विधायक राजेश कच्छप के प्रति आभार जताया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि समाज की समस्याओं और मांगों को विधानसभा के सदन में उठाकर उन्होंने नाई समाज की आवाज को मजबूती प्रदान करने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। प्रतिनिधि मंडल ने नापित जाति का प्रमाण पत्र बनाने में कठिनाई, नाई/हजाम जाति को सी.एन.टी. एक्ट की समस्या, झारखण्ड में केश कला बोर्ड/आयोग का गठन करने एवं जातिय एवं सामाजिक मुद्दों पर चर्चा किया गया।
इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि नाई समाज के सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक विकास के लिए जनप्रतिनिधियों का सहयोग और समाज की एकजुटता अत्यंत आवश्यक है। समिति ने भविष्य में भी समाज से जुड़े मुद्दों को उचित मंच पर उठाने के लिए विधायक राजेश कच्छप से सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की।
विधायक राजेश कच्छप ने नाई समाज के प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए समाज के विकास एवं अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
इस दौरान नाई समाज विकास समिति, रांची के विरेन्द्र प्रसाद संरक्षक, शिवशंकर हजाम, संरक्षक, सुनील प्रमाणिक पूर्व अध्यक्ष, राजेन्द्र प्रमाणिक केन्द्रीय अध्यक्ष, दिनेश चन्द्र प्रमाणिक केन्द्रीय महासचिव, उमाकांत गौतम केन्द्रीय कोषाध्यक्ष, सुबोध प्रमाणिक पूर्व कोषाध्यक्ष, धनेश्वर प्रसाद, अरूण कुमार प्रमाणिक, हराधन प्रमाणिक, बिमल प्रमाणिक, बिरेंद्र प्रमाणिक, कमला कान्त प्रमाणिक, अमरेन्द्र गौतम, ओम प्रकाश प्रमाणिक, संजय कुमार, त्रिलोचन प्रमाणिक, कार्तिक प्रमाणिक, अश्विनी प्रमाणिक, दीपक प्रमाणिक, नागेश्वर प्रमाणिक, वंशीधर ठाकुर एवं सदस्य उपस्थित रहे।


