डॉ. इफ्तेखार अहमद अंसारी ने वीकेएसयू उर्दू विभागाध्यक्ष का पद संभाला,शिक्षण व शोध को बढ़ावा देने पर जोर
अनूप कुमार सिंह,भोजपुर(आरा) वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा के पीजी उर्दू विभाग में डॉ. इफ्तेखार अहमद अंसारी ने विभागाध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों, प्रोफेसरों, असिस्टेंट प्रोफेसरों, शोधार्थियों व विद्यार्थियों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी
जहां पदभार ग्रहण करने के उपरांत डॉ. इफ्तेखार अहमद अंसारी ने कहा कि कोई भी विभाग केवल एक व्यक्ति के प्रयास से आगे नहीं बढ़ सकता। विभाग की प्रगति व उपलब्धियों के लिए सभी शिक्षकों, शोधार्थियों, विद्यार्थियों व कर्मचारियों की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयास व आपसी सहयोग के माध्यम से विभाग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।गौरतलब हो कि
उर्दू विभाग में तालीमी मयार (शैक्षणिक स्तर) को बुलंद करने, शोध एवं तहकीक को प्रोत्साहित करने, गुणवत्तापूर्ण तदरीस (शिक्षण) को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया जाए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना व शोध की गुणवत्ता में सुधार करना विभाग की प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।
इस अवसर पर मानविकी संकाय के डीन प्रोफेसर शंभू शरण, प्रोफेसर अलाउद्दीन अजीजी, असिस्टेंट प्रोफेसर अरमान आलम, प्रोफेसर सद्दाम हुसैन, निवर्तमान विभागाध्यक्ष डॉ. सूफिया परवीन, डॉ. विनय कुमार तथा देशसी भूषण राय सहित अनेक शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने डॉ. इफ्तेखार अहमद अंसारी को बधाई दी।
बधाई देने वालों ने डॉ. अंसारी के सफल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में उर्दू विभाग शैक्षणिक, शोध एवं साहित्यिक गतिविधियों के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करेगा। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य और विभाग के सुनहरे भविष्य के लिए बधाई दी।
पदभार ग्रहण के अवसर पर विभाग में उत्साह व सौहार्द का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति ने डॉ. अंसारी के प्रति उनके सहयोगियों एवं विद्यार्थियों के विश्वास और सम्मान को भी प्रदर्शित किया।


